फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka udupi toilet video case bjp worker arrest from Bengaluru for derogatory post against cm

Karnataka: उडुपी मामले में भाजपा की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर की थी विवादित टिप्पणी

Sat, 29 Jul 2023 09:33 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 29 Jul 2023 09:33 AM IST
सार

घटना का बीते हफ्ते उस समय खुलासा हुआ, जब एक छात्रा ने शौचालय में एक मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की गई। 

विज्ञापन
karnataka udupi toilet video case bjp worker arrest from Bengaluru for derogatory post against cm
गिरफ्तार भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के चर्चित उडुपी मामले में बंगलुरू पुलिस ने भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप है कि उसने कर्नाटक कांग्रेस के एक पोस्ट पर जवाब देते हुए विवादित पोस्ट किया था। शिकायत के बाद पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कार्यकर्ता की पहचान शकुंतला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 25 जुलाई को एक ट्वीट किया गया था। इस ट्वीट में कांग्रेस ने भाजपा पर उडुपी मामले पर राजनीति करने का आरोप लगाया था और घटना को 'बच्चों की गतिविधि' बता दिया था। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए भाजपा कार्यकर्ता शकुंतला ने ट्वीट में लिखा कि 'अगर सीएम सिद्धारमैया की बहू या पत्नी के साथ भी ऐसा होता तो क्या तब भी वो ऐसा कहते?' भाजपा कार्यकर्ता ने इस पोस्ट को ट्विटर और फेसबुक पर भी पोस्ट किया। इसके बाद बंगलुरू के हाई ग्राउंड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन


क्या है उडुपी मामला
बता दें कि उडुपी के एक निजी कॉलेज में महिला शौचालय में छात्राओं के निजी वीडियो रिकॉर्ड करने का मामला सामने आया है। घटना का बीते हफ्ते उस समय खुलासा हुआ, जब एक छात्रा ने शौचालय में एक मोबाइल फोन बरामद किया। इसके बाद कॉलेज प्रशासन से इसकी शिकायत की गई। जांच के दौरान मोबाइल से कोई आपत्तिजनक वीडियो नहीं मिला, जिसके बाद छात्राओं ने पुलिस शिकायत कराने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Udupi Video Case: उडुपी गर्ल्स कॉलेज टॉयलट रिकॉर्डिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो केस किए दर्ज

हालांकि रविवार को कॉलेज प्रशासन ने घटना की शिकायत पुलिस से की और तीन छात्राओं को कॉलेज से बर्खास्त कर दिया। भाजपा, राज्य सरकार पर इस घटना को लेकर कोई कार्रवाई ना करने और लीपापोती करने का आरोप लगा रही है। राज्य के गृह मंत्री डॉ. जी परमेश्वर ने इसे छोटी घटना बताते हुए कहा कि इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed