फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka transport bus conductor puts kidney on sale to meet financial needs

कर्नाटक: फेसबुक पर किडनी बेच रहा बस कंडक्टर, बोला- वेतन कटौती से गुजारा मुश्किल

Fri, 12 Feb 2021 01:46 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोप्पल Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 12 Feb 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
Karnataka transport bus conductor puts kidney on sale to meet financial needs
वेतन कटौती की वजह से किडनी बेचने चला बस कंडक्टर - फोटो : social media

कर्नाटक की सरकारी ट्रांसपोर्ट कंपनी में बस कंडक्टर के तौर पर काम करने वाले शख्स ने अपने सोशल मीडिया से किडनी बेचने को लेकर एक पोस्ट शेयर किया। 38 साल के बस कंडक्टर ने कहा कि वेतन में कटौती की वजह से दैनिक खर्चे पूरे नहीं हो रहे हैं, जिस कारण मैं अपनी किडनी बेचने को तैयार हूं। 

विज्ञापन


बस कंडक्टर हनुमांत कालेगर ने दावा किया कि महामारी की वजह से उसकी वित्तीय स्थिति पहले से और ज्यादा खराब हो गई है। शख्स ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैं एक ट्रांसपोर्ट कर्मचारी हूं, मेरे पास घर के किराए और राशन भरने के पैसे नहीं है, इसलिए मैं अपनी किडनी बेचने के लिए तैयार हूं। ये मेरा फोन नंबर है। 
विज्ञापन


हनुमांत कालेगर उत्तर पूर्वी कर्नाटक सड़क ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के गंगावती डिपो में बस कंडक्टर के तौर पर काम करते हैं। हनुमांत कालेगर के मुताबिक, उन्हें घर का किराया देना होता है, किराने का सामान, बच्चों की शिक्षा और अपने माता-पिता की दवाई के लिए खर्च के लिए पैसों की जरूरत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अपने बेटे को चौथी कक्षा में पढ़ने के लिए उसके दादा-दादी के पास भेज दिया है ताकि वो उसके खर्च का ध्यान रख सकें। उत्तर पूर्वी कर्नाटक सड़क ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन कोप्पल डिविजनल कंट्रोलर एस ए मुल्ला का कहना है कि बस चालक अपनी नौकरी में काफी अनियमित था, जिसकी वजह से उसका वेतन काटा गया। 

मुल्ला ने आगे कहा कि मैंने उसके परिवार से कहा था कि वो काम पर रोजाना आए ताकि उसकी स्थिति में सुधार हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed