{"_id":"61f769598c223a1141145dcf","slug":"karnataka-traffic-police-asi-in-bengaluru-suspended-after-he-was-seen-kicking-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: महिला को लात मारने वाला ट्रैफिक एएसआई निलंबित, नो-पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: महिला को लात मारने वाला ट्रैफिक एएसआई निलंबित, नो-पार्किंग जोन में गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद
Mon, 31 Jan 2022 10:15 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:15 AM IST
सार
दोनों के बीच 29 जनवरी को कार को पार्किंग में लगाते समय बहस हुई थी। यह घटना तब हुई जब एएसआई महिला की गाड़ी को टो कर रहा था।
विज्ञापन
ट्रैफिक एएसआई निलंबित
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक में एक महिला को लात मारने वाले ट्रैफिक एएसआई को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई ट्रैफिक एएएसआई और महिला के बीच हुई घटना का वीडियो सामने आने के बाद की गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों के बीच 29 जनवरी को कार को पार्किंग में लगाते समय बहस हुई थी।
विज्ञापन
उधर, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि महिला ने नो-पार्किंग जोन में कार खड़ी कर दी थी। जब ट्रैफिक एएसआई उसकी गाड़ी को टो कर रहा था, तो महिला ने उसे पत्थर मारने की कोशिश की। इसी के बाद यह घटना हुई।
विज्ञापन