{"_id":"63d24977792f52415801857c","slug":"karnataka-selection-of-eight-kannadigas-for-padma-samman-cm-bommai-said-state-is-mine-of-talents-2023-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: पद्म सम्मान के लिए आठ कन्नडिगा का चयन, बोम्मई बोले- राज्य प्रतिभाओं की खान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: पद्म सम्मान के लिए आठ कन्नडिगा का चयन, बोम्मई बोले- राज्य प्रतिभाओं की खान
Thu, 26 Jan 2023 08:53 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 26 Jan 2023 08:53 PM IST
सार
सीएम बोम्मई ने कहा, मोदी सरकार ने बिना किसी अपेक्षा के राष्ट्र में योगदान देने वाले लोगों का चुनाव किया है।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई
- फोटो : Social Media
विस्तार
कर्नाटक के आठ लोगों को पद्म सम्मान दिए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रसन्नता जाहिर की है। इन आठ लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में पद्म सम्मान से नवाजा गया है।
विज्ञापन
बोम्मई ने कहा, इतनी संख्या में लोगों का चयन यह दिखाता है कि राज्य प्रतिभाओं की खान है। इस दौरान बोम्मई ने देश के लिए अपना योगदान देने वाले लोगों के चयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
विज्ञापन
सरकार ने उपलब्धियों को दी प्राथमिकता
सीएम बोम्मई ने कहा, मोदी सरकार ने बिना किसी अपेक्षा के राष्ट्र में योगदान देने वाले लोगों का चुनाव किया है। केंद्र सरकार ने पद्म सम्मान के लिए अन्य चीजों के बजाय उपलब्धियों को अधिक प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
मंड्या में आर अशोक का हो रहा विरोध
दक्षिण भारत के चुनावी राज्य कर्नाटक में चुनाव के लिए अभी से पार्टियों ने गठजोड़ बनाना शुरू कर दिया है। चुनावों से पहले सत्ताधारी पार्टी पर विपक्ष हमलावर है। वहीं, इस बीच कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक का मंड्या में बहिष्कार किया जा रहा है। गुरुवार को मांड्या में कई जगहों पर 'अशोक वापस जाओ' के पोस्टर लगे देखे गए। गौरतलब है कि आर अशोक मांड्या जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं।