फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Result: How much will the results of Karnataka affect the Lok Sabha Electon, MPs of BJP failed?

Karnataka Election Result: कर्नाटक के नतीजों का लोकसभा पर कितना पड़ेगा असर? जानें BJP के कितने सांसद हुए फेल

Sun, 14 May 2023 12:27 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 14 May 2023 12:27 PM IST
विज्ञापन
सार
चुनाव नतीजों ने भाजपा को एक बड़ी चिंता भी दे दी है। वह यह है कि अगर यही हाल रहा तो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कर्नाटक के सारे समीकरण...
loader
Karnataka Result: How much will the results of Karnataka affect the Lok Sabha Electon, MPs of BJP failed?
कर्नाटक चुनाव के नतीजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। सूबे की सत्ता अब कांग्रेस के हाथ में चली गई है। आंकड़ों को देखें तो चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की। 2018 में कांग्रेस को 80 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा 104 से 66 सीटों पर सिमट गई। जेडीएस को भी 18 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। जेडीएस के केवल 19 प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। चार सीटें अन्य के खाते में गईं। 


चुनाव नतीजों ने भाजपा को एक बड़ी चिंता भी दे दी है। वह यह है कि अगर यही हाल रहा तो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कर्नाटक के सारे समीकरण...

 

पिछली बार लोकसभा चुनाव में क्या हुआ था? 
कर्नाटक में लोकसभा की कुल 28 सीटें हैं। 2019 में हुए आम चुनावों में इनमें से 25 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली थी। कांग्रेस और जेडीएस के खाते में एक-एक सीट गई थी। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई थी। 
 

किस लोकसभा क्षेत्र की कितनी सीटों पर भाजपा हारी? 
कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा सीटें हैं। इनमें बागलकोट, बैंगलोर सेंट्रल, बैंगलोर उत्तर, बैंगलोर दक्षिण, बैंगलोर ग्रामीण, बेलगाम, बेल्लारी, बिदार, बिजापुर, चामराजनगर, चिकबलपुर, चिक्कोडी, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गुलबर्गा, हासन, हावेरी, कोलार, कोप्पल, मांड्या, मैसूर, रायचूर, शिमोगा, तुमकुर, उडुपी चिकमंगलूर, उत्तर कन्नड़ शामिल हैं। अब नतीजों की तुलना करें तो...
 

  • बागलकोट लोकसभा क्षेत्र के तहत कुल विधानसभा की आठ सीटे हैं। इनमें से कांग्रेस ने पांच, भाजपा ने तीन पर जीत दर्ज की। 
  • बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा के तहत आठ विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें से कांग्रेस ने पांच, भाजपा ने तीन पर जीत दर्ज की। 
  • बेंगलुरू उत्तर क्षेत्र में विधानसभा की आठ सीटें हैं। इनमें से भाजपा ने पांच, कांग्रेस ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। 
  • बेंगलुरु दक्षिण में आठ विधानसभा सीटें हैं। इनमें से कांग्रेस ने चार, भाजपा ने चार पर जीत दर्ज की है। 
  • बैंगलोर ग्रामीण में भी आठ विधानसभा सीटें हैं। इनमें से कांग्रेस ने पांच, भाजपा ने दो और जेडीएस ने एक सीट पर जीत हासिल की है। 
  • बेलगाम में भी विधानसभा की आठ सीटें हैं। इनमें से पांच पर कांग्रेस, तीन पर भाजपा ने जीत हासिल की। 
  • बेल्लारी लोकसभा के अंतर्गत भी विधानसभा की आठ सीटें हैं। इस बार इनमें से छह पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। दो अन्य पर भाजपा और जेडीएस के उम्मीदवार चुनाव जीते। 
  • बीदर में विधानसभा की आठ सीटें हैं। इनमें से पांच पर भाजपा, तीन पर कांग्रेस को जीत मिली है। 
  • बीजापुर में आठ विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने छह, भाजपा ने एक, जद(एस) ने एक सीट जीती।
  • चामराजनगर में आठ विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने सात, जद(एस) ने एक सीट पर जीत दर्ज की। 
  • चिकबल्लापुर में आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच, भाजपा ने दो और जद(एस) ने एक सीट जीती। 
  • चिक्कोडी में आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच, भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की। 
  • चित्रदुर्ग में विधानसभा की आठ सीटों में से कांग्रेस ने सात, भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। 
  • दक्षिण कन्नड़ में आठ विधानसभा सीटों में से भाजपा ने छह, कांग्रेस ने दो सीटें जीतीं। 
  • दावणगेरे में आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने छह, भाजपा ने एक, निर्दलीय ने एक सीट जीती है। 
  • धारवाड़ में आठ विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 4, कांग्रेस ने 4 सीटों पर जीत हासिल की है। 
  • गुलबर्गा की आठ विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने छह, भाजपा ने एक, जद(एस) ने एक सीट जीती। 
  • हासन में आठ विधानसभा सीटों में से जद(एस) ने चार, कांग्रेस ने दो, भाजपा ने दो सीटों पर जीत हासिल की। 
  • हावेरी में आठ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने सात, भाजपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की। 
  • कोलार में आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच, जद(एस) ने तीन सीटों पर जीत हासिल की। 
  • कोप्पल की आठ विधानसभा क्षेत्रों में से कांग्रेस ने 6, बीजेपी ने 1, केआरपीपी ने एक जीता।
  • मांड्या की आठ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस ने छह, भाजपा ने एक, एसकेपी ने एक सीट जीती है। 
  • मैसूर की आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच, जद(एस) ने दो, भाजपा ने एक सीट जीती।
  • रायचूर की आठ विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने पांच, भाजपा ने दो, जद(एस) ने एक सीट जीती। 
  • शिमोगा की आठ विधानसभा सीटों में से भाजपा ने चार, कांग्रेस ने तीन, जद (एस) ने एक सीट जीती है। 
  • तुमकुर की आठ विधानसभा सीटों में कांग्रेस ने चार, भाजपा ने दो, जद(एस) ने दो सीटें जीतीं। 
  • उडुपी चिकमगलूर की आठ विधानसभा क्षेत्रों में से बीजेपी ने चार, कांग्रेस ने चार सीटों पर जीत हासिल की। 
  • उत्तर कन्नड़ की आठ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस ने पांच, बीजेपी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की। 

कितनी  सीटों पर किसने मारी बाजी? 
आंकड़ों को देखें तो लोकसभा की 20 सीटों पर कांग्रेस का दबदबा देखने को मिला है। मतलब इन 20 लोकसभा सीटों के तहत आने वाली विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा और जेडीएस उम्मीदवारों को बुरी तरह से पटखनी दे दी है। तीन सीटों पर बराबर की लड़ाई है। चार सीटों पर भाजपा और एक सीट पर जेडीएस मजबूत दिखी। अगर विधानसभा के इन्हीं नतीजों को लोकसभा में बदल दिया जाए तो आज के समय भाजपा को 25 में से लोकसभा की 21 सीटें गंवानी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed