फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Crime News: Man Slits Friend’s Throat, Drinks His Blood Over Affair With Wife

कर्नाटक में खौफनाक वारदात: पत्नी से अवैध संबंध के शक की वजह से काटा दोस्त का गला, बाद में पिया उसका खून

Mon, 26 Jun 2023 11:33 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:33 AM IST
सार

Karnataka Murder Case: भयावह घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर की है। एक गवाह ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Karnataka Crime News: Man Slits Friend’s Throat, Drinks His Blood Over Affair With Wife
पत्नी से अवैध संबंध के शक की वजह से दोस्त का गला काटा। - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। दरअसल, एक शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध है। इसी बात से गुस्साए आदमी ने आव देखा न ताव अपने दोस्त का गला काट दिया। हद तो तब पार हो गई जब ये शख्स इतने पर ही नहीं रुका। इसने गला काटने के बाद उसका खून भी पिया। 

विज्ञापन


कैमरे में कैद घटना

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पीड़ित की हालत गंभीर बनी है। बता दें, ये भयावह घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से सामने आई है। एक गवाह ने पूरी वारदात को कैमरे में कैद कर लिया है।

विज्ञापन


मामूली बहस हाथापाई तक पहुंची
पुलिस ने बताया कि विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। उसने मारेश को मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के दौरान पहले मामूली बहस हुई फिर दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। तभी विजय को गुस्सा आ गया और उसने कथित तौर पर धारदार हथियार से महेश का गला काट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल
अधिकारी ने बताया कि घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विजय ने पहले मारेश का गला काटा। बाद में उसको खूब पीटा। जब इतने में भी मन नहीं भरा तो आरोपी ने अपने दोस्त को पकड़कर उसका खून पीना शुरू कर दिया। 


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब पुलिस को घटना का पता चला तो उसने विजय को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि केंचरलाहल्ली पुलिस स्टेशन में विजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि मारेश का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed