फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Maharashtra border dispute Deputy cm Fadnavis said CM Shinde pass a proposal of The Vidhansabha

Maharastra Karnataka Border Dispute: उपमुंख्यमंत्री फडवीस ने कहा- सीमा विवाद पर प्रस्ताव किया जाएगा पारित

Sun, 18 Dec 2022 03:12 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 03:12 AM IST
सार

नसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को सीमा विवाद पर बातचीत सार्वजनिक करनी चाहिए थी।

विज्ञापन
Karnataka Maharashtra border dispute Deputy cm Fadnavis said CM Shinde pass a proposal of The Vidhansabha
Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis and cm eknath shinde - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा विवाद को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सीएम एकनाथ शिंदे शीतकालीन सत्र में एक प्रस्ताव पारित करेंगे। उधर एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को सीमा विवाद पर दोनों राज्यों के सीएम के साथ की गई बैठक को सावर्जनिक करना चाहिए। अगर राज्य सरकार सीमा विवाद पर प्रस्ताव लाती है तो उसका समर्थन किया जाएगा। 

विज्ञापन

महाराष्ट्र की स्थापना के बाद से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है मामला

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बेलगावी व कारवार के कुछ गांवों को लेकर सीमा विवाद है। कर्नाटक में आने वाले इन गांवों की आबादी मराठी भाषी है। महाराष्ट्र में लंबे समय से इन गांवों को राज्य में शामिल किए जाने की मांग की जा रही है। 1960 में महाराष्ट्र की स्थापना के बाद से यह विवाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।
विज्ञापन

 

गृह मंत्री ने की थी बैठक 

महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की थी। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने हिस्सा लिया था। इस बैठक में हुई बातचीत को सार्वजनिक करने की बात अजीत पवार ने की हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद
बेलगावी सीमा विवाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के भारतीय राज्यों के बीच एक विवाद है।  वर्तमान में बेलगावी कर्नाटक का एक जिला है, लेकिन ब्रिटिश भारत में, वर्तमान गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ क्षेत्रों के साथ, बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा था। 1881 की जनगणना में बेलागवी जिले में 864,014 निवासियों की आबादी दर्ज की गई थी। उनमें से 556,397 (64.39 प्रतिशत) कन्नड़ भाषी थे और 225,008 (26.04 प्रतिशत) मराठी बोलते थे। 1947 में भारत की स्वतंत्रता के साथ, पूर्व बॉम्बे प्रेसीडेंसी का बेलागवी जिला बॉम्बे राज्य का हिस्सा बन गया। 1956 में, राज्य पुनर्गठन अधिनियम ने बेलगावी जिले को नवगठित मैसूर राज्य ( अब कर्नाटक) में शामिल कर लिया। इसने बेलागवी को अपने बहुसंख्यक मराठी भाषियों के साथ कन्नड़-बहुसंख्यक कर्नाटक के भीतर रखा। इसके बाद से ही दोनों राज्यों में मतभेद शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed