फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Lokayukta Report BJP Allegations Siddaramaiah Suppressed facts MP Siroya

Waqf Bill: भाजपा का आरोप...सिद्धरमैया ने लोकायुक्त रिपोर्ट को दबाया, सांसद सिरोया ने JPC अध्यक्ष को लिखा पत्र

Tue, 10 Dec 2024 05:20 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 10 Dec 2024 05:20 AM IST
सार

सिरोया ने 9 दिसंबर को लिखे पत्र में सवाल किया कि सीएम सिद्धरमैया वक्फ संपत्तियों के आपराधिक दुरुपयोग और अतिक्रमण पर लोकायुक्त रिपोर्ट को क्यों छिपा रहे हैं। पत्र में लिखा गया है, आपका ध्यान कर्नाटक के पूर्व उप लोकायुक्त जस्टिस एन आनंद की जांच रिपोर्ट की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जिसे मार्च 2016 में कर्नाटक सरकार को सौंपा गया था। 

विज्ञापन
Karnataka Lokayukta Report BJP Allegations Siddaramaiah Suppressed facts MP Siroya
भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया और कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया - फोटो : एएनआई

विस्तार

 भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया ने वक्फ संशोधन विधेयक पर मंथन कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को लिखे एक पत्र में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर लोकायुक्त रिपोर्ट को दबाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट 2016 में तत्कालीन सिद्धरमैया सरकार को सौंपी गई थी, जिसमें वक्फ संपत्तियों का मुद्दा उठाया गया था। सिरोया ने 9 दिसंबर को लिखे पत्र में सवाल किया कि सीएम सिद्धरमैया वक्फ संपत्तियों के आपराधिक दुरुपयोग और अतिक्रमण पर लोकायुक्त रिपोर्ट को क्यों छिपा रहे हैं। पत्र में लिखा गया है, आपका ध्यान कर्नाटक के पूर्व उप लोकायुक्त जस्टिस एन आनंद की जांच रिपोर्ट की ओर आकर्षित करना चाहता हूं, जिसे मार्च 2016 में कर्नाटक सरकार को सौंपा गया था। इस उच्चस्तरीय जांच में विस्तृत रूप से कर्नाटक में दशकों से वक्फ संपत्तियों के आपराधिक दुरुपयोग, कुप्रबंधन, अवैध रूप से किराये पर देने और सीधे अतिक्रमण का दस्तावेजीकरण किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा, सिरोया ने यह भी सवाल उठाया कि कांग्रेस सरकार ने क्यों घबराकर अपना जांच आदेश वापस ले लिया और सीएम किसे बचाने की कोशिश कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed