फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Lokayukta conducts raids at several places across the state Know all about it

Karnataka: बंगलूरू समेत तमाम जगहों पर कर्नाटक लोकायुक्त की दबिश, नगर पालिका अधिकारियों के परिसरों पर छापेमारी

Tue, 24 Jun 2025 09:03 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 24 Jun 2025 09:03 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Lokayukta conducts raids at several places across the state Know all about it
कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी - फोटो : ANI

कर्नाटक लोकायुक्त ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में राज्य भर में कई स्थानों पर छापेमारी की। बीबीएमपी, चिक्कमगलुरु टाउन नगर पालिका, अनेकल टाउन नगर पालिका और अन्य के अधिकारियों के परिसर पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई। जिन स्थानों पर छापेमारी की जा रही है, उनमें बंगलूरू, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, अनेकल, गडग, धारवाड़ और कालाबुरागी शामिल हैं।

विज्ञापन

Karnataka Lokayukta conducts raids at several places across the state Know all about it
कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी - फोटो : ANI

डीए मामले में आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त के अधिकारियों ने आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे। उन पर अपनी आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति का आरोप है। छापों में अधिकारियों ने आरोपी अधिकारियों से जुड़े घरों, कार्यालयों और अन्य ठिकानों पर छापे मारे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Karnataka Lokayukta conducts raids at several places across the state Know all about it
कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी - फोटो : ANI

किस-किस पर शिकंजा?
लोकायुक्त के मुताबिक, छापों में लक्षित अधिकारियों के नाम प्रकाश, बंगलूरू के गोविंदराज नगर में बीबीएमपी सहायक अभियंता; डॉ. एस प्रदीप, शिवमोग्गा में जैविक खेती के एसोसिएट रिसर्च डायरेक्टर; लता मणि, लेखा अधिकारी, टाउन नगर पालिका, चिकमगलूर; केजी अमरनाथ, मुख्य अधिकारी, टाउन नगर पालिका, अनेकल, बंगलूरू; ध्रुवराज, टाउन पुलिस इंस्पेक्टर, गडग; अशोक वासनाड, इंजीनियर, मालाप्रभा परियोजना, धारवाड़; मल्लिकार्जुन अलीपुर, कार्यकारी अभियंता, ग्रामीण विकास और पंचायत राज विभाग, कालाबुरागी हैं।

विज्ञापन

Karnataka Lokayukta conducts raids at several places across the state Know all about it
कर्नाटक लोकायुक्त की छापेमारी - फोटो : ANI

सोने और चांदी के आभूषण भी मिले
लोकायुक्त सूत्रों ने कहा कि वासनाड के पास धारवाड़ में एक भव्य बंगला है। छापेमारी के दौरान उनके घर से सोने और चांदी के आभूषण भी मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed