फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka karwar eight month old baby dies of electric shock after putting mobile charger in mouth

कर्नाटक: करवार में आठ माह की बच्ची ने मुंह में डाली मोबाइल चार्जर की पिन, करंट लगने से मौत; सदमे में परिवार

Wed, 02 Aug 2023 03:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Aug 2023 03:29 PM IST
सार

Karnataka: कारवार तालुक में बुधवार को एक आठ महीने की बच्ची के मुंह में गलती से मोबाइल चार्जर लग जाने से उसकी जान चली गई।

विज्ञापन
karnataka karwar eight month old baby dies of electric shock after putting mobile charger in mouth
मृतक बच्ची। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां कारवार तालुक में बुधवार को एक आठ महीने की बच्ची के मुंह में गलती से मोबाइल चार्जर लग जाने से उसकी जान चली गई। इस घटना के बाद से परिवार के सभी लोग सदमे में हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची की पहचान सानिध्य के रूप में हुई है, जो संतोष और संजना की बेटी थी। संतोष हुबली इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (हेसकॉम) में संविदा कर्मचारी के रूप में काम करता है। परिवार ने अपना मोबाइल फोन चार्ज किया था, लेकिन गलती से स्विच खुला छोड़ दिया था। बच्ची ने जैसे ही चार्जर को अपने मुंह में डाला तो उसे बिजली का एक तेज झटका लगा। 
विज्ञापन

  
इसके बाद उसके माता पिता तुरंत बाइक पर उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बच्ची को नहीं बचाया जा सका और अस्पताल ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण पुलिस स्टेशन ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है, और आगे की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed