फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka home minister announces 10 lakh Rs reward for any clue in gauri lankesh murder

कर्नाटक सरकार का ऐलान, गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को मिलेंगे 10 लाख रुपये

Fri, 08 Sep 2017 12:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 08 Sep 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
karnataka home minister announces 10 lakh Rs reward for any clue in gauri lankesh murder
गौरी लंकेश

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। राज्य के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अभी अपराधियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। 
विज्ञापन

 

 
पढ़ें: गौरी लंकेश की मां बोलीं- हत्या से पहले घर के बाहर घूम रहे थे अनजान शख्स

बता दें कि इस मामले में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि अगर उनका परिवार चाहेगा तो वह सीबीआई जांच करवाने पर विचार करेंगे। मामले में इसके पहले गौरी लंकेश के भाई इंद्रजीत लंकेश ने कहा था कि कृपया इस घटना को विचारधारा या राजनीतिक रंग न दिया जाए और न ही इसका इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए करें। 

लंकेश ने आगे कहा कि मुझे बस न्याय चाहिए। उनकी विचारधारा नक्सलियों और राइट विंग को लेकर काफी मजबूत थी। हम उन्हें न्याय दिलाने के लिए साथ हैं। उन्होंने नक्सलियों के साथ जो किया वह प्रशंसनीय था। वह उन्हें मुख्यधारा में लाना चाहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed