फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Guv seeks explanation from Govt. over land allotted to trust run by Kharge family

Karnataka: खरगे परिवार के ट्रस्ट को जमीन आवंटन पर राज्यपाल ने सरकार से मांगा जवाब, प्रियांक ने किया पलटवार

Mon, 02 Sep 2024 03:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 02 Sep 2024 03:37 PM IST
सार

Karnataka: कर्नाटक के राज्यपाल ने एक विवादित जमीन आवंटन पर कांग्रेस सरकार से जवाब मांगा है। विपक्ष का आरोप है कि प्रियांक खरगे के परिवार के ट्रस्ट को विशेष लाभ मिला है। वहीं, प्रियांक खरगे का आरोप है कि राज्यपाल कांग्रेस नेताओं के मामलों में तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं, जबकि भाजपा और जद (एस) के मामलों में धीमी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Karnataka Guv seeks explanation from Govt. over land allotted to trust run by Kharge family
प्रियांक खरगे - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने भाजपा की शिकायत पर कांग्रेस सरकार से स्पष्टीकरण मांगा है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रियांक खरगे के परिवार द्वारा चलाए जा रहे ट्रस्ट को जमीन आवंटित की गई। विपक्षी पार्टी ने राज्यपाल से मांग की है कि प्रियांक को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। 

विज्ञापन


प्रियांक खरगे का बयान
वहीं, इस मामले को लेकर प्रियांक खरगे ने कहा कि राज्यपाल ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायतों पर बहुत जल्दी कार्रवाई करते हैं। लेकिन भाजपा और जद (एस) के खिलाफ शिकायतों पर धीमी प्रतिक्रिया देते हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा को बचाना होता है तो राज्यपाल का कार्यालय सक्रिय हो जाता है। भाजपा-जद (एस) के खिलाफ दस्तावेज उनकी टेबल पर सड़ने के बावजूद उन्होंने कार्रवाई नहीं की है। 
विज्ञापन


प्रियांक खरगे ने आरोप लगाया कि राज्यपाल ने भाजपा और जद (एस) नेताओं के खिलाफ की गई शिकायतों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उनका कहना है कि जब ऐसी शिकायतें राज्यपाल के पास भेजी जाती हैं, तो राज्य उन्हें वापस भेज देते हैं या कहते हैं कि वे उनके पास नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई शिकायत राज्यपाल के कार्यालय में जाती है, तो वह तब तक नहीं निपटाई जाती जब तक राज्यपाल खुल उसे नहीं निपटाते हैं। राज्यपाल ने शिकायतों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। लेकिन कई फाइल अभी भी लंबित हैं। प्रियांक खरगे कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष का आरोप
विपक्ष के नेता चलावदी टी. नारायणस्वामी ने राज्यपाल से मांग की है कि प्रियांक खरगे को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए। उनका आरोप है कि खरगे परिवार ने अनुसूचित जाति के उद्यमियों के साथ धोखा किया है। नारायणस्वामी ने कहा, सिद्धार्थ विहार ट्र्स्ट को कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (केआईएडीबी) द्वारा कथित तौर पर बंगलूरू के हाई-टेक डिफेंस एयरोस्पेस पार्क में अनुसूचित जाति (एससी) कोटे के तहत पांच एक जमीन आवंटित की गई है। यह आवंटन मार्च 2024 में हुआ है और यह जमीन 45.94 एकड़ की उस जमीन में से दी गई है, जो नागरिक सुविधाओं के लिए थी। 



 
जमीन आवंटन का मामला
सिद्धार्थ विहार ट्रस्ट को बंगलूरू के एक हाई-टेक एयरोस्पेस पार्क में पांच एकड़ जमीन आवंटित की गई है। ट्रस्ट में प्रियांक खरगे, उनके पिता एम. मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार के अन्य सदस्य शामिल हैं। विपक्ष ने सवाल उठाया कि कैसे इस ट्रस्ट को एयरोस्पेस उद्यमी बनने की अनुमति मिली और क्या मुख्यमंत्री ने इस आवंटन के लिए दबाव डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed