{"_id":"662d6444834c009d9c0d9a27","slug":"karnataka-govt-s-decide-to-form-sit-in-prajwal-revanna-video-clips-case-says-siddaramaiah-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी
Sun, 28 Apr 2024 02:19 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 28 Apr 2024 02:19 AM IST
सार
Karnataka: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 'कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में सरकार ने विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है। हासन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रही है।
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 'कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में सरकार ने विशेष जांच दल बनाने का फैसला किया है। हासन जिले में अश्लील वीडियो क्लिप प्रसारित हो रही हैं, जिनमें ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया है। इसको लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष ने सरकार को पत्र लिखा था और एसआईटी बनाने की मांग की थी। यह फैसला उनके अनुरोध के जवाब में लिया गया है।
विज्ञापन
कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना
प्रज्वल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। वह कर्नाटक के पूर्व लोकस निर्माण विभाग मंत्री एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी उनके चाचा हैं। वह हासन से फिर से चुनावी मैदान में हैं। यह सीट उन्होंने पिछले आम चुनाव के दौरान जीती थी।
विज्ञापन