{"_id":"5decb5528ebc3e1bd34e83fb","slug":"karnataka-gadag-police-started-free-drop-service-for-women-between-10-pm-to-6-am","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: अब रात के 10 बजे से सुबह छह बजे तक महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: अब रात के 10 बजे से सुबह छह बजे तक महिलाओं को घर छोड़ेगी पुलिस
Sun, 08 Dec 2019 02:03 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गडग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गडग
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 08 Dec 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है
- फोटो : ANI
देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मद्देनजर कर्नाटक पुलिस ने एक अनोखी पहल शुरू की है। यहां की पुलिस रात में महिलाओं को उनके घर छोड़ने का काम कर रही है। पुलिस यह कार्य एकदम मुफ्त में कर रही है। रात के 10 बजे से सुबह के छह बजे के बीच पुलिस ने महिलाओं को सकुशल उनके घर पहुंचाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Karnataka: Gadag Police has started free drop service for women between 10 pm to 6 am. Srinath Joshi, SP Gadag says,"Women can call any police station or toll free helpline number. Police will pick them up and drop them off at their respective destinations." (7.12) pic.twitter.com/ybeGVRJy6V
— ANI (@ANI) December 8, 2019विज्ञापन
इस मामले पर गडग के पुलिस अधीक्षक श्रीनाथ जोशी ने कहा, 'महिलाएं किसी भी पुलिस स्टेशन या टोल फ्री हेल्पलाइन के नंबर पर फोन कर सकती हैं। पुलिस उन्हें वहां से बिठाएगी और उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचा देगी।' पुलिस का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ चार लोगों ने दरिंदगी को अंजाम दिया। वहीं उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जला दिया। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन