फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka- Frustrated by losing his job, a youth stabbed a bus conductor; arrested for attempted murder

Karnataka: नौकरी जाने से हताश युवक ने खोया आपा, बस कंडक्टर को चाकू घोंपा; हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2024 07:28 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2024 07:28 PM IST
सार

आरोपी युवक बस में यात्रियों के चढ़ने और उतरने में बाधा पहुंचा रहा था। सिर्फ इस बात को लेकर उसके और कंडक्टर के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान आरोपी युवक हर्ष सिन्हा ने बैग से चाकू निकाला और कंडक्टर को घोंप दिया।

विज्ञापन
Karnataka- Frustrated by losing his job, a youth stabbed a bus conductor; arrested for attempted murder
ट्रेन के आगे धकेलकर युवती की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में नौकरी जाने से हताश 23 साल के एक युवक ने मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (बीएमटीसी) बस के कंडक्टर को चाकू घोंप दिया। पुलिस से बुधवार मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक को हत्या के कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये वारदात व्हाइटफील्ड आईटीपीएल बस स्टॉप के पास मंगलवार शाम हुई।
विज्ञापन


झारखंड का रहने वाला है आरोपी युवक हर्ष सिन्हा
इस वारदात का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। जबकि आरोपी की पहचान झारखंड के रहने वाले हर्ष सिन्हा के रूप में की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बस कंडक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


मामूली बात पर कंडक्टर के साथ हुई थी कहासुनी
बीएमटीसी के बस के 45 वर्षीय कंडक्टर योगेश ने सिन्हा ने आरोपी को सुरक्षा के लिए फुटबोर्ड से दूर जाने को कहा था, क्योंकि वह यात्रियों के चढ़ने और उतरने में बाधा पहुंचा रहा था। सिर्फ इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान हर्ष सिन्हा ने बैग से चाकू निकाला और कंडक्टर को घोंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक ने बस में की तोड़फोड़
इसके बाद आरोपी ने अन्य यात्रियों को बस खाली करने के लिए धमकी भी दी। इस दौरान बस चालक सिद्धलिंगस्वामी ने दरवाजा बंद किया और आरोपी को बस में छोड़ बाहर कूद गया। जिसके बाद में आरोपी ने हथौड़ा लिया और बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। 


नौकरी जाने से निराश था युवक
वहीं पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि हाल ही में बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग फर्म ने उसे नौकरी से निकाल दिया था। वह बीते तीन हफ्ते से बेरोजगार था। उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। वह नौकरी जाने से काफी निराश और हताश था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed