{"_id":"6009ec1f6218f6410c1744b8","slug":"karnataka-explosion-in-truck-carrying-explosives-6-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: ट्रक में धमाके से दहल उठा पूरा जिला, आठ की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: ट्रक में धमाके से दहल उठा पूरा जिला, आठ की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
Fri, 22 Jan 2021 01:12 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 22 Jan 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हुआ हादसा
- फोटो : ANI
कर्नाटक के शिवमोगा जिले में विस्फोट की घटना के सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों में पत्थर तोड़ने की सुविधा से जुड़ा एक ठेकेदार शामिल है जहां जिलेटिन की छड़ों से लदे ट्रक में विस्फोट हुआ था। इस हादसे में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मृतकों के परिवारजनों को मुख्यमंत्री की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा कि शिवमोगा में हुए हादसे से आहत हूं। इसके अलावा कार्यालय की ओर से मृतकों के परिवारजनो के प्रति शोक जताया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने घायल लोगों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना भी की। राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है।
विज्ञापन
Such incidents should not happen. Illegal mining will be dealt with properly. We have already stopped illegal mining, we will stop all such minings. Let investigation take place, let the report come, we'll take action: Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa https://t.co/XKoz7LWVFh
— ANI (@ANI) January 22, 2021
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने गृह जिले शिवमोगा के हनासोडू में पत्थर तोड़ने की सुविधा में हुए धमाके में लोगों मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं और इसके पीछे जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि वह कल रात से वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में हैं और बचाव अभियान शुरू करने के लिए दलों को रवाना किया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि शोक संतप्त परिजन के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
पत्थर तोड़ने के एक स्थान पर रात साढ़े दस बजे के लगभग धमाका हुआ जिससे न केवल शिवमोगा बल्कि पास के चिक्कमगलुरु और दावणगेरे जिलों में भी झटके महसूस किए गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट इतना तेज था कि घरों की खिड़की के शीशे टूट गए और सड़कों पर भी दरार उत्पन्न हो गई। धमाके से ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो और भूगर्भ वैज्ञानिकों से संपर्क किया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भूकंप नहीं आया था। लेकिन शिवमोगा के बाहरी इलाके में ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत हंसुर में विस्फोट हुआ था। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिलेटिन ले जा रहे एक ट्रक में धमाका हुआ। ट्रक में मौजूद छह मजदूरों की मौत हो गई। स्थानीय तौर पर कंपन महसूस किया गया। उन्होंने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।