फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Elections 2018 Siddaramaiah said Amit Shah himself is not a Hindu

सिद्धारमैया का बीजेपी पर हमला, कहा- हिंदू नहीं हैं अमित शाह

Fri, 20 Apr 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Fri, 20 Apr 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Elections 2018 Siddaramaiah said Amit Shah himself is not a Hindu
कर्नाटक विधानसभा चुनाव होने में महज 22 दिन शेष रह गए हैं और राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे पर आरोप लगाने का दौर और तेज हो चुका है। इस चुनाव में भी हिंदुत्व का मुद्दा छाया हुआ है।  हिंदुत्व के मुद्दे को एक बार फिर हवा देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर सीधा हमला बोला है। सिद्धारमैया ने कहा कि अमित शाह मुझे कहते हैं कि मैं हिंदू नहीं हूं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि अमित शाह खुद हिंदू नहीं है बल्कि वह जैन हैं। उन्होंने कहा कि अमित शाह हिंदुत्व पर विश्वास भले ही करते हों लेकिन मैं चाहता हूं कि वह आगे आएं और कहें कि वह हिंदू हैं जैन नहीं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चित्रादुर्गा में एक रैली के दौरान सीएम सिद्धारमैया पर निशाना साधते हुए उन्हें हिंदुत्व विरोधी कहा था। कर्नाटक की एक चुनावी रैली में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आरोप लगाया कि 'भगवा' और 'हिंदू आतंकवाद' का इस्तेमाल कर कांग्रेस ने पूरे विश्व में भारत को बदनाम किया है। पिछले दिनों कर्नाटक में एक रैली के दौरान अमित शाह ने कहा, कांग्रेस के नेता पहले हमेशा इस शब्द का इस्तेमाल किया करते थे लेकिन अब वो इस बात से इनकार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि सिद्धारमैया शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान ये बाते कहीं। सिद्धारमैया के चुनाव लड़े जाने को लेकर भी विवाद बना हुआ है। उन्होंने एक बार फिर दो सीटों पर चुनाव लड़े जाने को लेकर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी मेरे चुनाव लड़े जाने को लेकर जो आदेश देगी मैं वहीं से लड़ूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धारमैया ने कर्नाटक चुनाव के दौरान किसी अन्य पार्टी से गठबंधन को लेकर भी इनकार किया है। उन्होंने कहा कि हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और हम किसी दूसरी पार्टी के साथ किसी भी तरह का गठबंधन नहीं करेंगे।  जब पत्रकारों ने रमैया से पूछा कि जनता दल एस भी एक धर्म निरपेक्ष पार्टी है तो उन्होंने कहा कि किसने कहा कि जेडीएस एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है?


कर्नाटक चुनाव इसबार काफी रोमांचक होने वाला है। टिकट बंटवारे को लेकर जहां कांग्रेस प्रत्याशियों में काफी असंतोष देखने को मिल रहा है। प्रत्याशी जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ कांग्रेसी नेता ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता एन वाई गोपालकृष्ण ने बीजेपी नेता बी एस येदियुरप्पा के सामने बीजेपी का दामन थाम लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed