फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election, Ex CM Jagadish Shettar resigns from BJP

Karnataka: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने भाजपा से दिया इस्तीफा, टिकट न मिलने से थे नाराज

Sun, 16 Apr 2023 01:01 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 16 Apr 2023 01:01 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं निराश हूं।

विज्ञापन
Karnataka election, Ex CM Jagadish Shettar resigns from BJP
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद रविवार को भाजपा से अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी। हालांकि उन्होंने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे।

विज्ञापन


जगदीश शेट्टार ने पार्टी में अपने योगदान  और राज्य में उनके द्वारा संभाले गए महत्वपूर्ण पदों को याद किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया, उससे मैं निराश हूं...मैंने सोचा कि मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए। इसलिए, मैंने अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है और मैं लड़ूंगा। आगे कहा कि आखिरकार मैं उस पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा जिसे मैंने राज्य में बनाया था। लिंगायत नेता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश की जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार हुबली सेंट्रल सीट से कई बार विधायक रहे हैं। इस बार उन्हें भाजपा ने अबतक टिकट नहीं दिया है। शेट्टार ने पहले ही बगावती तेवर अपनाते हुए हर हाल में यहां से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। इस जिले में अभी सात में से पांच सीटें भाजपा के पास हैं और दो कांग्रेस के पास। भाजपा नेता प्रहलाद जोशी की हुबली-धारवाड़ संसदीय सीट में हावेरी जिले की शिगगांव सीट भी आती हैं। यहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई फिर से भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed