{"_id":"5c443650bdec2273a74cf29d","slug":"karnataka-crisis-congress-mla-anand-singh-and-jn-ganesh-indulge-in-physical-fight-in-resort","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में मारपीट तक पहुंचा सियासी ड्रामा, कांग्रेस विधायक अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में मारपीट तक पहुंचा सियासी ड्रामा, कांग्रेस विधायक अस्पताल में भर्ती
Sun, 20 Jan 2019 02:20 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अजय सिंह
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद आनंद सिंह अस्पताल में भर्ती हैं
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में इस समय सियासी उथल-पुथल जारी है। इसी बीच रिजॉर्ट में ठहरे हुए कांग्रेस विधायकों के बीच कथित मारपीट होने की खबरें सामने आ रही हैं। शुक्रवार रात को रिजॉर्ट पहुंचे विधायकों के बीच मारपीट की खबर तब सामने आई जब एक विधायक आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय मीडिया के अनुसार बंगलूरू के रिजॉर्ट में जेएन गणेशन ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल मार दी।
विज्ञापन
कांग्रेस ने बेशक इन खबरों को खारिज किया है लेकिन रविवार को उसके कई नेता अस्पताल जाते हुए दिखाई दिए हैं। अपोलो अस्पताल से वापस लौटने के बाद कांग्रेस नेता रघुनाथ ने कहा कि उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने विधायकों के बीच हुई हाथापाई की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। वहीं उनके भाई डीके सुरेश अस्पताल में दिखाई दिए।
विज्ञापन
भाजपा ने कर्नाटक के अंदर चल रही उठा-पठक पर तंज कसा है। कर्नाटक भाजपा ने ट्विटर पर लिखा, 'हम आपको और क्या सबूत दिखाएं कि कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। ईगलटन रिसॉर्ट में ठहरे कांग्रेस विधायकों के बीच मारपीट हुई और एक विधायक अस्पताल में भर्ती है। कांग्रेस कब तक मना करती रहेगी और अपने मतभेदों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराती रहेगी। जब राजनीतिक पार्टी पंगु होती है तो उसे दोष अच्छे लगते हैं।'
विज्ञापन
मीडिया की हवाला देते हुए कर्नाटक भाजपा ने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्य की बात है कि कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ईगलटन रिसॉर्ट में हुई लड़ाई को रोकने में असमर्थ रहे। हम उम्मीद करते हैं कि आनंद सिंह का इलाज किया जा रहा है और हम उनके जल्द ठीक होने की दुआ करते हैं। दुर्भाग्यवश दिनेश गुंडूराव अब भाजपा को दोष नहीं दे सकते हैं। उनकी निगरानी में विधायकों को रिसॉर्ट में बंद किया गया था। अब आपका क्या बहाना है?'
रविवार को डीके शिवकुमार ने विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच हुई लड़ाई की रिपोर्ट्स पर कहा, 'उनके बीच कोई लड़ाई नहीं है। आपने देखा कि वह सभी साथ आए और साथ गए थे। यह फर्जी खबर है। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है। मुझे पूरा विश्वास है कि जो सीएलपी बैठक में नहीं पहुंचे वह भी कांग्रेस में आ जाएंगे।'
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर ने कांग्रेस विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश की लड़ाई वाली रिपोर्ट्स को लेकर कहा, 'मैंने यह केवल मीडिया के जरिए देखी है। मैं कल वहां रात के आठ बजे तक था। मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है लेकिन एक बार मुझे पता चल जाए तो मैं आपको निश्चित तौर पर बताउंगा।'
डीके सुरेश द्वारा विधायक को अस्पताल देखने के लिए जाने वाली रिपोर्ट्स पर जी परमेशवर ने कहा, जब हमारे किसी साथी की तबियत ठीक नहीं होती है, 'यदि यह सही है तो निश्चित तौर पर कोई उसे देखने के लिए गया होगा। मुझे नहीं पता कि वह व्यक्ति कौन है। मैं केवल आपके सवाल पर प्रतिक्रिया दे रहा हूं।'
डीके शिवकुमार के भाई डीके सुरेश ने अस्पताल जाने पर कहा, 'मुझे लड़ाई के बारे में कुछ नहीं पता है। आनंद सिंह सीने में दर्द होने की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें कोई चोट या कुछ और नहीं हुआ है। उनके माता-पिता यहां अस्पताल में हैं। बाकी चीजें केवल अटकलें हैं।'
भाजपा विधायक आर अशोक ने कहा, 'डीके शिवकुमार और डीके सुरेश लोगों को झूठ बोलकर भ्रमित कर रहे हैं। अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों को बाहर आना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या आनंद सिंह सीने में दर्द की वजह से या फिर किसी और चीज के लिए भर्ती हैं। पुलिस को इस मामले में स्वत: संज्ञान लेना चाहिए और इसकी जांच करनी चाहिए।'