{"_id":"63abdb3a0121f87597531ae3","slug":"karnataka-crime-news-church-vandalised-by-some-unknown-miscreants-in-mysuru-baby-jesus-statue-found-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: मैसूर के चर्च में बदमाशों ने की तोड़फोड़, जीसस की मूर्ति मिली क्षतिग्रस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: मैसूर के चर्च में बदमाशों ने की तोड़फोड़, जीसस की मूर्ति मिली क्षतिग्रस्त
Wed, 28 Dec 2022 11:29 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 28 Dec 2022 11:29 AM IST
सार
अज्ञात बदमाशों पिरियापटना स्थित चर्च में देर रात घुसकर तोड़फोड़ की और बेबी जीसस की मूर्ति के अलावा वहां रखी चीजों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
चर्च में तोड़फोड़
- फोटो : ANI
विस्तार
कर्नाटक के मैसूर के एक चर्च में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अज्ञात बदमाशों पिरियापटना स्थित चर्च में देर रात घुसकर तोड़फोड़ की और बेबी जीसस की मूर्ति के अलावा वहां रखी चीजों को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
एसपी मैसूर सीमा लटकर का कहना है कि चर्च में तोड़फोड़ करने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी छानबीन की जा रही है। उन्होंने बताय, बदमाश वहां रखे दान पात्र जैसी कुछ चीजों को चुराकर ले गए हैं। जांच जारी है।
विज्ञापन