फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka News Police Officer Murders Wife on Suspicion of Illicit Affair Four Arrested

Karnataka: पुलिसकर्मी ने अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या की, हाल ही में बनी थी मां; अब तक चार गिरफ्तार

Thu, 09 Nov 2023 08:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 09 Nov 2023 08:17 AM IST
सार

कंप्यूटर साइंस में डिग्री रखने वाली प्रतिभा और कोलार जिले के वीरपुरा के रहने वाले 32 वर्षीय किशोर की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी। उसके पिता ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Karnataka News Police Officer Murders Wife on Suspicion of Illicit Affair Four Arrested
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की एक 23 वर्षीय महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। महिला ने दो सप्ताह से भी कम समय पहले एक बच्चे को जन्म दिया था। उसका पति पेशे से पुलिसकर्मी था। जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मी पति को संदेह था कि महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में है। मामले में तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी डी. किशोर ने पत्नी प्रतिभा एस की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसने खुद भी आत्महत्या करने के इरादे से जहरीला पदार्थ खाया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रतिभा होसकोटे तालुक में अपने माता-पिता के घर पर रह रही थी। उसने 28 अक्तूबर को एक लड़के को जन्म दिया था। किशोर लगभग 230 किमी दूर चामराजनगर शहर में रह रहा था।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने अपने दामाद को मनोरोगी करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमने उससे अपनी बेटी की शादी की, यह सोचकर कि वह एक अच्छा आदमी है, लेकिन वह अपराधी निकला। हम न्याय चाहते हैं। उसे सजा मिलनी चाहिए। मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी ने जो सहा, वह किसी और लड़की को झेलना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस में डिग्री रखने वाली प्रतिभा और कोलार जिले के वीरपुरा के रहने वाले 32 वर्षीय किशोर की शादी पिछले साल नवंबर में हुई थी। उसके पिता ने दहेज मांगने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, किशोर और प्रतिभा के बीच रविवार शाम को टेलीफोन पर तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद प्रतिभा काफी रोई। उसकी मां ने उसे कॉल डिस्कनेक्ट करने के लिए कहा और सुझाव दिया कि वह कुछ समय के लिए किशोर से बात न करे। इसके बाद अगले दिन जब प्रतिभा ने अपना फोन चेक किया तो उसे 150 मिस्ड कॉल मिलीं।


बाद में किशोर कथित तौर पर अपने ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया, जहां उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि प्रतिभा की मां उस वक्त छत पर थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed