फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka cm siddaramaiah security lapses man caught news chief minister chair

Karnataka: सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक, कुर्सी की तरफ लपका युवक, सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते दबोचा

Sun, 15 Sep 2024 12:20 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2024 12:20 PM IST
सार

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक तेजी से दर्शकदीर्घा से उठकर मंच पर मौजूद सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी की तरफ लपका। हालांकि सीएम की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत खतरे को भांप गए।

विज्ञापन
karnataka cm siddaramaiah security lapses man caught news chief minister chair
संदिग्ध युवक को पकड़कर ले जाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : एएनआई/ वीडियो ग्रैब इमेज

विस्तार

कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दरअसल एक कार्यक्रम के दौरान एक संदिग्ध युवक सीएम की कुर्सी की तरफ लपका, लेकिन समय रहते ही सीएम के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। सुरक्षाकर्मियों ने संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस कौ सौंप दिया। इसके बाद पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद थे। उसी दौरान एक संदिग्ध युवक तेजी से दर्शकदीर्घा से उठकर मंच पर मौजूद सीएम सिद्धारमैया की कुर्सी की तरफ लपका। हालांकि सीएम की सुरक्षा में मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत खतरे को भांप गए और उन्होंने समय रहते युवक को सीएम की कुर्सी तक पहुंचने से पहले ही दबोच लिया। अभी तक युवक की इस हरकत की वजह का पता नहीं चला है और न ही उसकी पहचान उजागर की गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed