{"_id":"5a8eb8b54f1c1b187e8b7a3c","slug":"karnataka-cm-siddaramaiah-said-nda-is-90-commission-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM सिद्धरमैया बोले- 90 प्रतिशत कमीशन वाली है केंद्र सरकार, भाजपा विधायकों का हंगामा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CM सिद्धरमैया बोले- 90 प्रतिशत कमीशन वाली है केंद्र सरकार, भाजपा विधायकों का हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Thu, 22 Feb 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने केंद्र की एनडीए सरकार को 90 प्रतिशत कमीशन वाली भ्रष्ट सरकार करार दिया है। सीएम के इस बयान के बाद कर्नाटक विधानसभा में भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया और सदन छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में एक जनसभा के दौरान कर्नाटक में 10 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार के काबिज होने की बात कही थी। जिसपर पलटवार करते हुए सिद्धरमैया ने कहा कि केंद्र पर काबिज एनडीए सरकार 90 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार है।
विज्ञापन
विधानसभा में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा 'कर्नाटक में जब भाजपा की सरकार थी तो वह बेहद भ्रष्ट थी जबकि केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार 90 प्रतिशत कमीशन वाली बेहद भ्रष्ट सरकार है।'
विज्ञापन
बता दें कि जल्द ही कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा और कांग्रेस के राज्य में आक्रमक प्रचार कर रही है।
Bengaluru: BJP walked out of Karnataka Assembly after CM Siddaramaiah accused the central government of being 90% corrupt. pic.twitter.com/IWvPWgzS8S
— ANI (@ANI) February 22, 2018