फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Cholera is spreading in Bangalore, cases increase by 50 percent

Karnataka: बंगलूरू में हैजा पसार रहा पैर, मामलों में 50 प्रतिशत की वृद्धि; जानें बीमारी के बारे में

Thu, 04 Apr 2024 08:52 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2024 08:52 PM IST
सार

बंगलूरू के कई इलाकों में धीरे-धीरे हैजा पसार रहा है। बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने बताया कि मल्लेश्वरम क्षेत्र में हैजा के एक मामले की पुष्टि हुई है। हैजा एक तीव्र, दस्त संबंधी बीमारी है जो विषाक्त जीवाणु विब्रियो हैजा के साथ आंत के संक्रमण के कारण होता है।

विज्ञापन
Karnataka: Cholera is spreading in Bangalore, cases increase by 50 percent
अस्पताल (सांकेतिक अस्पताल)

विस्तार

बीते कुछ दिन पहले बंगलूरू में भीषण जल संकट देखने को मिला, अब एक और संकट बंगलूरू में दस्तक दे रही है। शहर के कई इलाकों में हैजा का प्रकोप देखा गया है। मल्लेश्वरम क्षेत्र में एक मामले की पुष्टि हुई, उसी इलाके में दो अन्य संदिग्ध मामलों के नमूने परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।  मेडिकल गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट श्रीहरि डी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में शहर में हैजा के मामलों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। औसतन प्रति दिन कम से कम 20 मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि खराब स्वच्छता और दूषित जल शहर में हैजा के मामलों में बढ़ोतरी का कारण है। 
विज्ञापन


धीरे-धीरे हैजा पसार रहा पैर
भले ही बृहत बंगलूरू महानगर पालिका (बीबीएमपी) ने अभी तक हैजा से संबंधित कोई एलान नहीं किया है, लेकिन उसने हैजा से बचने की सलाह जरूर जारी की है। गौरतलब है कि इसके होने से पेट की बीमारियां बढ़ रही है। बीबीएमपी के मुख्य आयुक्त तुषार गिरि नाथ ने बताया कि मल्लेश्वरम क्षेत्र में हैजा के एक मामले की पुष्टि हुई है। पत्रकारों को बात करते हुए उन्होंने कहा कि मल्लेश्वरम के एक पीजी में एक व्यक्ति हैजा से संक्रमित है, अन्य लोगों के भी परीक्षण भेजे गए हैं। हम संदूषण के स्रोत और सभी की पहचान कर रहे हैं। हम सभी एहतियाती कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन


आईये जानते है हैजा बीमारी आखिर क्या है?
हैजा एक तीव्र, दस्त संबंधी बीमारी है जो विषाक्त जीवाणु विब्रियो हैजा के साथ आंत के संक्रमण के कारण होता है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) ने एक बयान में कहा कि दुनिया भर में हर साल 1.3 से 4 मिलियन लोग हैजा से पीड़ित होते हैं और 21,000 से 143,000 लोग इसकी चपेट में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैजा से बचाव के उपाय
पानी को पीने से पहले पर्याप्त रूप से उबाल लें। भोजन या खाना पकाने से पहले साबुन और पानी से हाथ जरू धोएं। खास बात है कि सभी को अधपका खाना खाने से बचना चाहिए और इसकी जगह पके हुए व्यंजन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed