{"_id":"63b97a8fafc2604a903aaa2c","slug":"karnataka-cabinet-expansion-to-happen-soon-cm-basavaraj-bommai","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिए संकेत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक में जल्द होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दिए संकेत
Sat, 07 Jan 2023 07:28 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 07 Jan 2023 07:28 PM IST
सार
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा, हमने कुछ दिनों पहले विस्तार से चर्चा की थी। मुझे मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी और फैसला लिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्द होगा।
विज्ञापन
Karnataka Chief Minister Basavaraj Bommai
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शनिवार को ऐलान किया कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किया जाएगा। बोम्मई ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब मंत्री पद की मांग को लेकर पार्टी विधायकों का लगातार दबाव बढ़ रहा है। हालांकि, उन्होंने मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले विधायकों के संभावित नामों का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन
बोम्मई ने कहा, हमने कुछ दिनों पहले विस्तार से चर्चा की थी। मुझे मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही एक बैठक बुलाई जाएगी और फैसला लिया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्द होगा। उनसे जब पूछा गया कि मंत्रिमंडल में किन विधायकों को शामिल किया जाएगा, मुख्यमंत्री ने कहा, यह भाजपा आलाकमान को तय करना है। उन्होंने कहा, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सभी मुद्दों से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा, अंतिम फैसला आलाकमान द्वारा लिया जाएगा। जब वे कोई निर्णय लेंगे तो हम आपको बताएंगे। इस बात का संकेत है कि यह बहुत जल्द होगा। इससे पहले भाजपा का शीर्ष नेतृत्व गुजरात और हिमाचल के चुनावों में व्यस्त था। अब जैसे ही ये चुनाव खत्म हो गए हैं, कैबिनेट विस्तार पर चर्चा फिर शुरू हो गई है। पहले भी बोम्मई ने कहा था कि 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वह दिल्ली की यात्रा करेंगे और कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन