फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Cabinet Crisis Ramalinga Reddy resignation row resolved Shivakumar says everything is fine

कर्नाटक सरकार में टला सियासी संकट?: रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा विवाद सुलझा; शिवकुमार बोले- सब कुछ ठीक हो गया

Sat, 06 Jun 2026 11:03 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 06 Jun 2026 11:03 AM IST
सार

Karnataka Cabinet Crisis: कर्नाटक में मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे को लेकर पैदा हुआ राजनीतिक संकट फिलहाल टल गया है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने देर रात लंबी बैठक के बाद कहा कि विभागों के बंटवारे को लेकर हुई गलतफहमी दूर कर ली गई है। रेड्डी भी विवाद सुलझने के संकेत दे चुके हैं।

विज्ञापन
Karnataka Cabinet Crisis Ramalinga Reddy resignation row resolved Shivakumar says everything is fine
कर्नाटक सरकार में टला पहला बड़ा संकट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार बनने के तीन दिन के भीतर पैदा हुआ पहला बड़ा राजनीतिक संकट फिलहाल टल गया है। मंत्री रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे की घोषणा के बाद मचे सियासी घमासान को मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने देर रात हुई लंबी बैठक के बाद शांत कर दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह परिवार का मामला था और अब सब कुछ सुलझा लिया गया है। विभागों के बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे रामलिंगा रेड्डी ने भी संकेत दिए कि विवाद खत्म हो चुका है। इस पूरे घटनाक्रम ने कर्नाटक कांग्रेस के भीतर की खींचतान को जरूर उजागर कर दिया।

विज्ञापन


रामलिंगा रेड्डी क्यों हुए थे नाराज?
रामलिंगा रेड्डी ने शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया था। उनकी नाराजगी विभागों के बंटवारे को लेकर थी। रेड्डी का दावा था कि उन्हें बंगलूरू विकास विभाग देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बाद में उन्हें जल संसाधन विभाग सौंप दिया गया। इसके बाद उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस सरकार बनने के तुरंत बाद सामने आई इस नाराजगी ने पार्टी नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी थी। माना जा रहा था कि अगर मामला नहीं सुलझता तो सरकार के भीतर असंतोष और बढ़ सकता था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- H-1B वीजा धारकों की बढ़ेंगी मुश्किलें?: ग्रीन कार्ड मिलना नहीं होगा आसान, अमेरिकी संसद पेश हुआ ये प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात हुई बैठक में क्या हुआ?
मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार शुक्रवार देर रात जयनगर स्थित एक निजी होटल पहुंचे, जहां उन्होंने करीब ढाई घंटे तक रामलिंगा रेड्डी से बातचीत की। बैठक देर रात से लेकर शनिवार तड़के तक चली। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और रेड्डी के करीबी लोग भी शामिल रहे। बैठक के बाद शिवकुमार ने मीडिया से कहा कि यह परिवार का मामला था और अब सब कुछ ठीक हो गया है। उन्होंने कहा कि विभागों के बंटवारे में गलतफहमी हुई थी, जिसे बातचीत से सुलझा लिया गया है। शिवकुमार ने भरोसा जताया कि सरकार एकजुट होकर आगे बढ़ेगी।


शिवकुमार और रेड्डी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि वह और रामलिंगा रेड्डी 1980 से दोस्त हैं और दोनों के बीच मजबूत राजनीतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं को सम्मान और अवसर दिया गया है तथा आगे भी सब कुछ संतुलित तरीके से चलाया जाएगा। वहीं रामलिंगा रेड्डी ने भी विवाद खत्म होने के संकेत दिए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह इस्तीफा वापस लेंगे, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मुख्यमंत्री ने जो कहा है, वही सही है और सब कुछ सुलझ गया है। इससे साफ संकेत मिला कि कांग्रेस नेतृत्व ने फिलहाल संकट को टाल दिया है।
 
रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा विवाद कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार के लिए शुरुआती चेतावनी माना जा रहा है। सरकार बने अभी कुछ ही दिन हुए हैं और विभागों के बंटवारे को लेकर असंतोष सामने आ गया। इससे पहले मंत्री के.एच. मुनियप्पा ने भी वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी का मुद्दा उठाया था। हालांकि कांग्रेस नेतृत्व ने तुरंत सक्रिय होकर विवाद शांत करने की कोशिश की। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अगर पार्टी नेतृत्व समय रहते असंतोष को नहीं संभालता, तो आगे सरकार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री शिवकुमार ने साफ कर दिया है कि सरकार में सब कुछ सामान्य है और कांग्रेस एकजुट होकर काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed