फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka budget bjp mp target siddaramaiah government said using hindu community to enrich others religion

Karnataka: 'हिंदुओं के पैसों....', बजट में वक्फ बोर्ड को 100 करोड़, ईसाइयों को 200 करोड़ देने पर भड़के सूर्या

Fri, 16 Feb 2024 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Feb 2024 03:47 PM IST
सार

भाजपा सांसद ने कहा कि 'इनके द्वारा प्रैक्टिस की जाने वाली धर्मनिरपेक्षता सिर्फ हिंदुओं को पीटने वाली झाड़ू ही नहीं है बल्कि ये हिंदुओं की कीमत पर दूसरे धर्मों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने का टूल भी है।'

विज्ञापन
karnataka budget bjp mp target siddaramaiah government said using hindu community to enrich others religion
तेजस्वी सूर्या - फोटो : ANI

विस्तार

बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल कर्नाटक सरकार ने अपने बजट में राज्य के वक्फ बोर्ड को 100 करोड़ रुपये और ईसाई समुदाय के लिए 200 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिस पर भाजपा सासंद ने कहा कि हिंदू समुदाय का इस्तेमाल अन्य धर्मों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए किया जा रहा है। 
विज्ञापन


'हिंदुओं की कीमत पर फैसले ले रही सरकार'
भाजपा सांसद ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि 'हिंदू मंदिरों से पैसे लेकर, इसे गैर हिंदुओं के धार्मिक संस्थानों को फंड देना ही सिद्धारमैया जैसे सेक्युलर नेताओं का एसओपी है।' तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि सरकार हिंदुओं की कीमत पर फैसले ले रही है। भाजपा सांसद ने कहा कि 'इनके द्वारा प्रैक्टिस की जाने वाली धर्मनिरपेक्षता सिर्फ हिंदुओं को पीटने वाली झाड़ू ही नहीं है बल्कि ये हिंदुओं की कीमत पर दूसरे धर्मों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने का टूल भी है।'
विज्ञापन


मंदिरों से मिला 445 करोड़ रुपये का राजस्व
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक सरकार को राज्य के 398 मंदिरों से ही 445 करोड़ रुपये का राजस्व मिला है। इनमें से दक्षिण कन्नड़ में ही 80 मंदिरों से 155 करोड़ रुपये मिले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक के बजट में मंगलुरु में हज भवन बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। साथ ही राज्य में जैन धर्म स्थलों के विकास के लिए भी 50 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। हालांकि कर्नाटक सरकार ने बजट में राज्य में विभिन्न स्थानों पर राम मंदिर के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करने का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट भाषण के दौरान सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा-जेडीएस पर राज्य में सांप्रदायित तनाव फैलाने का आरोप लगाया। बजट भाषण के दौरान भाजपा और जेडीएस नेताओं ने सिद्धारमैया सरकार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed