फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP leader Tejaswini Gowda joins Congress ahead of Lok Sabha polls news in hindi

Karnataka: MLC पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुईं तेजस्विनी गौड़ा, कहा- घर वापसी हुई

Sat, 30 Mar 2024 05:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 30 Mar 2024 05:20 PM IST
सार

कांग्रेस सचिव जयराम रमेश और मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की उपस्थिति में तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शामिल हो गईं। इस मौके पर जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक की राजनीति में तेजस्विनी गौड़ा एक सक्रिय नेता हैं।

विज्ञापन
Karnataka BJP leader Tejaswini Gowda joins Congress ahead of Lok Sabha polls news in hindi
तेजस्विनी गौड़ा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में एमएलसी पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद भाजपा की तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शमिल हो गईं। उन्होंने कहा कि भगवा पार्टी को संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है। 2004 से 2009 तक कांग्रेस की सांसद रह चुकी गौड़ा 2014 में भाजपा में शामिल हुई थीं। अब वापस कांग्रेस में शामिल होने पर उन्होंने इसे घर वापसी बताया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस में शामिल हुईं तेजस्विनी गौड़ा
कांग्रेस सचिव जयराम रमेश और मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा की उपस्थिति में तेजस्विनी गौड़ा कांग्रेस में शामिल हो गईं। इस मौके पर जयराम रमेश ने कहा, "कर्नाटक की राजनीति में तेजस्विनी गौड़ा एक सक्रिय नेता हैं। हमें उम्मीद है कि तेजस्विनी जी आगामी चुनाव में भी सक्रिय रहेंगी। वह 2004 से 2009 तक कांग्रेस का हिस्सा रहीं। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर आवाज भी उठाईं। हमें खुशी है कि वह फिर से कांग्रेस में शामिल हुई हैं।"
विज्ञापन


भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस में शामिल होने के बाद तेजस्विनी गौड़ा ने कहा, "कांग्रेस बातों पर नहीं बल्कि कार्रवाई में विश्वास रखती है। अब समय आ गया है। मैं पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करूंगी।" उन्होंने आगे कहा, "भाजपा को संवैधानिक लोकतांत्रिक मूल्यों पर विश्वास नहीं है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि राज्य में कांग्रेस 28 में से 23 सीटें जीतेंगी। बता दें कि 2014 में भाजपा में शामिल होने के बाद 2018 में उन्हें सांसद बनाया गया था। वह भगवा पार्टी की प्रवक्ता भी रहीं। एमएलसी के तौर पर उनका कार्यकाल इस साल जून में खत्म होने वाला था। वह कनकपुर क्षेत्र से 14वीं लोकसभा (2004-2009) की सदस्य थी। कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को हराया था।


कर्नाटक में दो चरणों में 26 अप्रैल और सात मई को मतदान होने वाला है। पिछली लोकसभा चुनाव में कर्नाटक से भाजपा के खिलाफ कांग्रेस और जेडीएस मिलकर चुनाव मैदान में उतरी थी। नतीजों की बात करें तो 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीटें तो कांग्रेस और जेडीएस एक-एक सीट जीती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed