फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka BJP functionary Arun Kumar Puthila booked for harassment news in hindi

Karnataka: भाजपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज, महिला को होटल में बुलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 12:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 02 Sep 2024 12:33 PM IST
सार

एक सितंबर को दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पुथिला ने महिला के भरोसे का फायदा उठाया और उसे बंगलूरू के एक लॉज में बुलाया। भाजपा नेता ने महिला को ब्लैकमेल करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
Karnataka BJP functionary Arun Kumar Puthila booked for harassment news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू में भाजपा नेता अरुण कुमार पुथिला के खिलाफ पिछले साल एक महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। यह अपराध बंगलूरू के एक होटल में हुआ, जहां महिला पुथिला द्वारा शुरू किए गए हिंदू समर्थक आंदोलन में शामिल होना चाहती थी। बाद में महिला ने भाजपा नेता को सोशल मीडिया पर भी फॉलो किया। 
विज्ञापन


एक सितंबर को दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में महिला पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के अनुसार, पुथिला ने महिला के भरोसे का फायदा उठाया और उसे बंगलूरू के एक लॉज में बुलाया। भाजपा नेता ने महिला को ब्लैकमेल करने के साथ जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। शिकायतकर्ता ने बताया कि भाजपा नेता उसे यह धमकी देता था कि उसके पास महिला की तस्वीर, सेल्फी, ऑडियो और वीडियो है, जो समाज में उसकी (महिला की) छवि को खराब कर सकता है। 
विज्ञापन


पिछले साल पुथिला ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई पेश करते हुए पुथिला ने इसे झूठ बताया। उन्होंने कहा कि वह मामले की तह तक जाएंगे और चाल का पर्दाफाश करेंगे। भाजपा नेता ने बताया कि उनके विरोधी उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल कांग्रेस नेता ने पार्टी पर लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप
केरल कांग्रेस की नेता सिमी रोज बेल जॉन ने पार्टी पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में भी 'कास्टिंग काउच' जैसी स्थितियां हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद वहां सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इतना ही नहीं, प्रदेश इकाई के शीर्ष नेतृत्व ने इसे लेकर सिमी रोज के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल, सिमी रोज बेल जॉन ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा था कि पार्टी में सिर्फ नेतृत्व के करीबी लोगों को ही मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर ''कास्टिंग काउच'' जैसी स्थिति हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed