फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka bengaluru second airport feasibility study tender new international mb patil

Bengaluru: बंगलूरू को मिलेगा दूसरा एयरपोर्ट, नए हवाईअड्डे के लिए टेंडर जारी, मंत्री ने कही भविष्य की बात

Sat, 13 Dec 2025 07:31 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 13 Dec 2025 07:31 PM IST
सार

बंगलूरू के दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की दिशा में कर्नाटक सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए जगह की उपयुक्तता और तकनीकी-वित्तीय व्यवहार्यता रिपोर्ट कराने हेतु टेंडर जारी कर दिया गया है, जिसकी आखिरी तिथि 12 जनवरी 2026 है।

विज्ञापन
Karnataka bengaluru second airport feasibility study tender new international mb patil
एम.बी पाटिल - फोटो : X (@MBPatil)

विस्तार

कर्नाटक राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम ने राज्य की राजधानी बंगलूरू के लिए प्रस्तावित दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जगह की उपयुक्तता और व्यापक तकनीकी और वित्तीय संभाव्यता रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक विशेषज्ञ कंसल्टेंसी फर्म का चयन करने के लिए टेंडर जारी किया है।

विज्ञापन


ये है टेंडर की आखिरी तारिख 
इसको लेकर बुनियादी ढांचा विकास मंत्री एम बी पाटिल ने शनिवार को कहा कि आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी, 2026 है। मंत्री के कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार राज्य सरकार ने प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए कनकपुरा रोड पर चूडाहल्ली और सोमनहल्ली में, साथ ही नेलमंगला के पास एक और जगह की पहचान की है।
विज्ञापन


पांच महीने के भीतर देनी होगी रिपोर्ट
उन्होंने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की एक उच्च-स्तरीय टीम ने इन जगहों का निरीक्षण किया है और एक रिपोर्ट सौंपी है। इसके साथ ही उन्होंने  बताया कि टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से चुनी गई कंसल्टेंसी फर्म को पांच महीने के भीतर सरकार को एक विस्तृत तकनीकी और वित्तीय संभाव्यता रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:-  IIT Bombay Name Row: केंद्रीय मंत्री के बयान से महाराष्ट्र सरकार नाराज, नाम बदलने को लेकर केंद्र को लिखा पत्र

ऐसी कंपनियां डाल सकेंगी टेंडर
टेंडर में भाग लेने वालों पर बात करते हुए मंत्री ने कहा कि, जो फर्म पिछले पांच वर्षों में सालाना कम से कम 250 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी हैं, और संबंधित क्षेत्र में कम से कम पांच प्रोजेक्ट के लिए कंसल्टेंसी रिपोर्ट संभाली या तैयार की हैं, वो कंपनी टेंडर में भाग ले सकती हैं।

रखना होगा इन बातों का ध्यान
इसके साथ ही उन्होंने कहा चुनी गई कंसल्टेंसी फर्म तीनों पहचानी गई जगहों पर बारिश के पैटर्न, स्थलाकृति, बिजली की उपलब्धता, पानी की आपूर्ति, सीवरेज और अपशिष्ट प्रबंधन, आसपास की आबादी, क्षेत्रीय विकास और एयरपोर्ट संचालन से होने वाले ध्वनि प्रदूषण जैसे मापदंडों का अध्ययन करेगी।


पाटिल ने कहा कि कंसल्टेंसी फर्म प्रस्तावित जगहों से मौजूदा कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट बनने के बाद विकसित किए जाने वाले बुनियादी ढांचा की आगे जांच करेगी। इसके अलावा, कार्गो हैंडलिंग और यात्री सेवाओं के साथ-साथ उनकी आर्थिक व्यवहार्यता का भी अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीनों जगहों के व्यापक मूल्यांकन के आधार पर, फर्म दूसरे एयरपोर्ट के लिए सबसे उपयुक्त जगह पर अपनी सिफारिश जमा करेगी। 

भविष्य की जरूरतों के लिए हो रहा काम
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अभी पैसेंजर डेंसिटी के मामले में देश में दूसरे नंबर पर है। 2033 तक, राज्य को एक और एयरपोर्ट की जरूरत होगी, और इसलिए दूरदर्शी सोच के साथ काफी पहले से ही कोशिशें शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने आगे कहा कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आगे की कार्रवाई पर फैसला करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed