फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka bengaluru buffalo saved woman from two goons who tried to rape her

गजब: महिला से जबर्दस्ती कर रहे थे दो बदमाश, भैंस ने यूं बचाई अस्मत, मामला सुन दांतों तले दबा लेंगे अंगुलियां

Thu, 23 Sep 2021 03:10 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू Published by: कुमार संभव Updated Thu, 23 Sep 2021 03:10 PM IST
सार

अचानक एक भैंस वहां पहुंची और उसने अपने नुकीले सींगों से दोनों आरोपियों पर हमला कर दिया। यह देखकर दोनों आरोपी डर गए। उन्होंने महिला को छोड़ दिया और मौके से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
karnataka bengaluru buffalo saved woman from two goons who tried to rape her
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आप किसी बहुत बड़ी मुसीबत में फंसे हों। बचने का कोई रास्ता सूझ ही न रहा हो। ऐसे में अगर कोई भी मदद के लिए अचानक आ जाए तो वह फरिश्ते से कम नहीं होता। ऐसा ही एक मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरू में सामने आया। दरअसल, यहां दो बदमाशों ने पता पूछने के बहाने एक महिला को बंधक बना लिया और उसके साथ अभद्रता करने लगे। महिला को बचने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो वह शोर मचाने लगी। ऐसे में एक भैंस फरिश्ता बनकर वहां पहुंची और उसने दोनों बदमाशों को भगा दिया। इस मामले की जानकारी जिसे भी मिली, उसने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेंगलूरु के हावेरी जिले की सवाणूर तहसील में एक गांव हीरेमराहल्ली है। यहां 30 वर्षीय महिला चरवाहा रहती है। वह रोजाना अन्य ग्रामीणों के पालतू जानवरों को चराने के लिए ले जाती है। एक दिन जब वह नीलगिरी की झाड़ियों में भैंसें चरा रही थी, उस दौरान बसवराज (34) और परशुराम (32) नाम के दो युवक उससे पता पूछने लगे। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी युवक बहाने से महिला को जबरन एक मंदिर के पीछे ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। 
विज्ञापन


भैंस ने ऐसे बचाई अस्मत
जानकारी के मुताबिक, महिला ने खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन मदद के लिए कोई भी नहीं आया। अचानक एक भैंस वहां पहुंची और उसने अपने नुकीले सींगों से दोनों आरोपियों पर हमला कर दिया। यह देखकर दोनों आरोपी डर गए। उन्होंने महिला को छोड़ दिया और मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत ग्रामीणों से की, जिसके बाद सवणूर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed