{"_id":"63d639104e353469586162a5","slug":"karnataka-assembly-election-bjp-fielded-regional-heavyweights-to-win-leaders-from-different-states-camped-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक जीतने के लिए भाजपा ने उतारे क्षेत्रीय दिग्गज, विभिन्न राज्यों के नेताओं ने डाला डेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक जीतने के लिए भाजपा ने उतारे क्षेत्रीय दिग्गज, विभिन्न राज्यों के नेताओं ने डाला डेरा
सार
कर्नाटक में बेंगलुरु देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासियों के लिए घर बन चुका है। बेंगलुरु में अनेक परिवार ऐसे हैं, जो रोजगार की तलाश में यहां पहुंचे थे, लेकिन वे यहीं के होकर रह गए। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। इन प्रवासी वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने इन मतदाताओं के मूल राज्यों के भाजपा नेताओं को बेंगलुरु में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
कर्नाटक में पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा ने क्षेत्रीय नेताओं को मैदान में उतार दिया है। राज्य के अलग-अलग जातीय समूहों को साधने के लिए राज्य के क्षेत्रीय जातीय समीकरण साधने में सक्षम नेताओं की भूमिका तय कर दी गई है, तो बाहरी राज्यों से ऐसे नेताओं को बुलाया जा रहा है, जो कर्नाटक में बसे दूसरे समूहों को साधने की क्षमता रखते हैं। इनमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात तक के नेता शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कर्नाटक में बेंगलुरु देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रवासियों के लिए घर बन चुका है। बेंगलुरु में अनेक परिवार ऐसे हैं, जो रोजगार की तलाश में यहां पहुंचे थे, लेकिन वे यहीं के होकर रह गए। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के बड़ी संख्या में लोग शामिल हैं। इन प्रवासी वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने इन मतदाताओं के मूल राज्यों के भाजपा नेताओं को बेंगलुरु में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया भी कर्नाटक पहुंच चुके हैं। वे रविवार को बंगलुरु में कई 'विजय संकल्प' कार्यक्रमों में शामिल होकर राजस्थानी मतदाताओं को साधने की कोशिश करेंगे। इसके बाद वे कर्नाटक के तटीय इलाकों में राजस्थानी श्रमिक प्रवासियों के बीच पहुंचकर उनको साधने का काम करेंगे। डॉ. सतीश पूनिया को गुजरात विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने राजस्थान के इलाकों से सटी 43 विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी थी। भाजपा इनमें से 33 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।
विज्ञापन
भाजपा के एक नेता ने बताया कि उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के प्रवासी आईटी प्रोफेशनल्स और श्रमिकों को साधने के लिए यात्राएं करेंगे। उनकी जनसभाओं-कार्यक्रमों की रणनीति बनाई जा रही है। योगी आदित्यनाथ इस समय यूपी में निवेश के लिए आयोजित किए जा रहे कई कार्यक्रम में व्यस्त हैं। इसके तुरंत बाद उनकी यात्राओं के कार्यक्रम बनाए जाएंगे। इसी तरह मध्य प्रदेश में भी इसी वर्ष चुनाव होने के बाद भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर्नाटक में जनसभाएं-कार्यक्रम करेंगे।
आज से किसान मोर्चे की बैठक
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने अपने किसान मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक इसी राज्य के बेलगांव में करने का निर्णय किया है। आज रविवार से शुरू हो रही दो दिवसीय किसान मोर्चे की बैठक में पूरे देश के साथ-साथ कर्नाटक के किसानों के मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। किसानों के मुद्दे पर बैठक में कई महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पास हो सकते हैं। बजट 2023-24 पेश होने के पूर्व किसान मोर्चे के नेता इस बैठक के जरिए किसानों के लिए बड़ी हिस्सेदारी और बेहतर नीतियों की मांग कर सकते हैं।
किसान मोर्चे की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बड़ी बैठक को अंतिम दिन भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस बोम्मई संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में शीर्ष भाजपा नेता किसानों को साधने का मंत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगे और पार्टी की जीत तय करने की रणनीति बनाने का काम करेंगे।