फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka assembly 10 bjp mla suspended by speaker ut khader bjp said black day of democracy

Karnataka: 10 विधायकों के निलंबन पर भड़की भाजपा, कांग्रेस सरकार पर लगाए लोकतंत्र की हत्या के आरोप

Fri, 21 Jul 2023 01:46 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 21 Jul 2023 01:46 PM IST
सार

बोम्मई ने कहा कि 'यह कांग्रेस सरकार की तानाशाही है, उन्होंने बिना किसी कारण के हमारे 10 विधायकों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
karnataka assembly 10 bjp mla suspended by speaker ut khader bjp said black day of democracy
कर्नाटक विधानसभा सत्र 2023 - फोटो : SOCIAL MEDIA

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा में अपने 10 विधायकों की निलंबित पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कांग्रेस सरकार को तानाशाह बता दिया है और उस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है।  बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने के चलते विधानसभा स्पीकर यूटी खादेर ने 10 भाजपा विधायकों को शुक्रवार तक बर्खास्त कर दिया है। बता दें कि 17-18 जुलाई को हुई विपक्ष की बैठक में सरकार ने आईएएस अधिकारियों को तैनात किया था। इसी के विरोध में भाजपा विधायक विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने बताया लोकतंत्र का काला दिन
राज्य के पूर्व सीएम बासवराज बोम्मई ने भाजपा विधायकों के निलंबन पर कहा कि 'यह लोकतंत्र का काला दिन है। आज लोकतंत्र की हत्या हुई है। सिर्फ छोटे से विरोध प्रदर्शन के लिए उन्हें (10 भाजपा विधायकों) निलंबित कर दिया गया। हम निलंबित विधायकों के अधिकार के लिए लड़ेंगे।' पूर्व सीएम बोम्मई ने बाद में विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया, जिसके बाद पुलिस ने बोम्मई को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


बोम्मई ने कहा कि 'यह कांग्रेस सरकार की तानाशाही है, उन्होंने बिना किसी कारण के हमारे 10 विधायकों को निलंबित कर दिया। हमने विधानसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जारी किया है। हम इस लड़ाई को लेकर लोगों के बीच जाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Karnataka: कर्नाटक विधानसभा में सभापति की ओर फेंके गए कागज; जैन मुनि की हत्या मामले की CID करेगी जांच

इन विधायकों को किया गया निलंबित
जिन विधायकों को निलंबित किया गया है, उनमें भाजपा विधायक अश्वथ नारायण, सुनील कुमार, आर अशोक, वेदव्य कामथ, यशपाल सुवर्ना, धीरज मुनीराज, उमानाथ कोटियन, अरविंद बेल्लाद, अरगा जनेंद्र और भारत शेट्टी शामिल हैं। इन विधायकों को शुक्रवार तक विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेने पर रोक दिया गया है।  निलंबित विधायक अश्वथ नारायण ने स्पीकर की कार्रवाई पर कहा कि आज काला दिन है। सही होने के बावजूद हमारे खिलाफ कार्रवाई की गई। हमने स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed