{"_id":"65097f0455a7c3b9660f71d9","slug":"karnataka-another-cheating-case-against-hindutva-activist-chaitra-kundapur-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता चैत्रा की बढ़ीं मुश्किलें, एक और शिकायत दर्ज; लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता चैत्रा की बढ़ीं मुश्किलें, एक और शिकायत दर्ज; लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप
Tue, 19 Sep 2023 04:29 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंगलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 19 Sep 2023 04:29 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव में भाजपा को टिकट दिलाने का वादा कर एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस हिरासत में बंद हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता चैत्रा कुंडपुरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि उसके खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चैत्रा कुंडपुरा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव में भाजपा को टिकट दिलाने का वादा कर एक कारोबारी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में बेंगलुरु में केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) पुलिस हिरासत में बंद हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता चैत्रा कुंडपुरा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं, क्योंकि उसके खिलाफ धोखाधड़ी का एक और मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सुधीना नाम की एक भाजपा कार्यकर्ता ने उडुपी जिले के कुंडपुरा तालुक के कोटा पुलिस स्टेशन में चैत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि उसने उसके लिए एक कपड़ा दुकान खोलने का वादा करके उससे पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। सुधीना ने मंगलवार को उडुपी में पत्रकारों को बताया कि 2015 में 'गो रक्षा समावेश' कार्यक्रम के दौरान चैत्रा से उसकी जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन
वह चाहती थी कि वह कपड़े की दुकान खोले और उसने मछली पकड़ने और अन्य स्रोतों से धन प्राप्त किया था। उन्होंने कहा कि चैत्रा को दो लाख रुपये नकद दिए गए और तीन लाख रुपये उसके बैंक खाते में स्थानांतरित किए गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि बाद में उसके नाम पर कपड़े की दुकान खोली गई जब वह आंध्र प्रदेश में काम के लिए बाहर था।
विज्ञापन
सुधीना ने आरोप लगाया कि जब उसने उससे पैसे वापस मांगे तो उसने धमकी दी कि उसके खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया जाएगा।