फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka 56 year old man suspects he had contracted coronavirus infection ended his life in udupi

कर्नाटक: कोरोना वायरस के संदिग्ध 56 साल के मरीज ने की आत्महत्या

Thu, 26 Mar 2020 11:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उडुपी Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 26 Mar 2020 11:27 AM IST
विज्ञापन
Karnataka 56 year old man suspects he had contracted coronavirus infection ended his life in udupi
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस के कारण देश में 600 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस का लोगों के मन में डर भी देखने को मिल रहा है। इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक के उडुपी जिले में मिला। जहां 56 साल के व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके कोरोना से संक्रमित होने की आशंका थी।

विज्ञापन


मृतक की पहचान गोपालकृष्ण मादीवाला के तौर पर हुई है। जो उडुपी तालुक के उप्पूर गांव के नरनाडू का रहने वाला था। सूत्रों का कहना है कि उनमें वायरस से संक्रमित होने के कोई खास लक्षण नहीं थे। वह रात के दो बजे तक जगे हुए थे और अपने परिवार के सदस्यों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह 5 बजे जब घर के अन्य लोग उठे तो उन्हें उनका शव घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। उनके घर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि उन्हें अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका है जिसके चलते वह अपनी जान ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट में परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक ने अपने एक दोस्त से कहा था कि उसे कोरोना संक्रमण है और उसे डर लग रहा है। पुलिस का कहना है कि बीमारी के डर की वजह से ही शायद उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है। 

मडीवाला कई वर्षों से कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम में ड्राइवर के रूप में काम कर रहे थे और हाल ही में नए चालकों के प्रशिक्षक के तौर पर तैनात हुए थे। इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 35 साल के व्यक्ति ने सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के कोरोना से संक्रमित होने की आशंका थी।


मृतक सिडनी ऑस्ट्रेलिया से वापस आया था। हवाईअड्डे से उसे सीधे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तनवीर सिंह नाम का ये शख्स पंजाब का रहने वाला था। सिर दर्द  की शिकायत के बाद संदिग्ध मरीज को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे से सफदरजंग अस्पताल लाया गया और आइसोलेशन में रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed