फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kamal Nath and Scindia may meet this week to resolve differences

मतभेदों को सुलझाने के लिए कमलनाथ और सिंधिया कर सकते हैं इस हफ्ते मुलाकात

Mon, 17 Feb 2020 02:16 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 17 Feb 2020 02:16 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच जारी वाक युद्ध के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए दोनों नेता इस हफ्ते मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन
Kamal Nath and Scindia may meet this week to resolve differences
ज्योतिरादित्य सिंधिया-कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव तथा पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रभारी दीपक बावरिया ने कहा कि दोनों नेता सत्ता में आने से पहले मध्य प्रदेश की जनता से पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के तौर-तरीकों पर काम करने के लिए मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


बावरिया ने बताया कि कमलनाथ एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया इस हफ्ते मुलाकात करेंगे और लंबित मुद्दों पर काम करेंगे तथा मध्य प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लोगों की चिंताओं और मांगों का समाधान खोजेंगे । 
विज्ञापन


दोनों नेताओं के बीच किसी प्रकार के मतभेद की खबरों को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता जन कल्याण के लिए काम कर रहे हैं और मध्य प्रदेश में सुशासन उपलब्ध करा रहे हैं । 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कमलनाथ ने अपने तेवर सख्त करते हुए सिंधिया के बयान पर जवाब दिया था। जब उनसे जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए जाने पर सिंधिया के सड़क पर उतर आने से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब दिया- तो उतर जाएं।

इस मामले पर दिग्विजय सिंह ने भी दिया जवाब

वहीं, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा था कि वादे पांच साल में पूरे किए जाने हैं। हमने कई वादे पूरे भी किए हैं। बाकियों पर काम चल रहा है। सिंधियाजी किसी के खिलाफ नहीं हैं।  कमलनाथ जी की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी एकजुट है। 

सोनिया तक पहुंची कमलनाथ-सिंधिया की लड़ाई

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार शाम को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सिंधिया की तरफ से राज्य सरकार पर किए गए हमले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

सोनिया से मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि मैंने पार्टी अध्यक्ष को बताया है कि सरकार घोषणापत्र के वादों को पूरा करने के लिए कितनी सक्षम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी पंचायत चुनाव और नगर पालिका चुनाव की तैयारियों और संगठन के मुद्दों को लेकर बातचीत हुई। वहीं सिंधिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वचन पत्र पांच साल के लिए होता है, पांच महीने के लिए नहीं।

सोनिया गांधी चुनेंगी नया प्रदेश अध्यक्ष : कमलनाथ 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने यह भी कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष चुनेंगी। वर्तमान में कमलनाथ ही प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। 
उन्होंने कहा, 'संगठन में किसी तरह का बदलाव और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति हमारी नेता सोनिया गांधी ही करेंगी।'

सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने से नहीं हिचकिचाउंगा: सिंधिया

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के गांव में अतिथि अध्यापकों को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा था कि यदि सरकार पार्टी के घोषणापत्र को लागू नहीं करती है तो वह अपनी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने पर नहीं हिचकिचाएंगे।

उन्होंने कहा था, अतिथि शिक्षकों से मैं कहना चाहता हूं कि मैंने आपकी मांग चुनाव से पहले भी सुनी थी। मैंने आपकी आवाज उठाई और आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि आपकी जो मांग सरकार के जिस घोषणापत्र में अंकित है वो हमारे लिए हमारा ग्रंथ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed