फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kalaburagi airport in Karnataka gets hoax bomb threat via email news in hindi

Threat: कलबुर्गी एयरपोर्ट के बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने जांच के बाद बताया अफवाह

Mon, 24 Jun 2024 03:25 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 24 Jun 2024 03:25 PM IST
सार

कलबुर्गी एयरपोर्ट के डायरेक्टर चिल्का महेश ने कहा कि सुबह के 6:54 बजे एक ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि टर्मिनल बिल्डिंग के बाथरूम में पांच बम रखे गए हैं।

विज्ञापन
Kalaburagi airport in Karnataka gets hoax bomb threat via email news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्नाटक के कलबुर्गी एयरपोर्ट और गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए बम की धमकियां अफवाह निकली है। दोनों ही एयरपोर्ट पर धमकी मिलने के तुरंत बाद ही एयरपोर्ट में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें कुछ भी नहीं मिला। यह धमकी पूरी तरह से फर्जी निकली। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉड को तुरंत मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन


कलबुर्गी पुलिस आयुक्त चेतन आर ने बताया कि एयरपोर्ट के डायरेक्टर चिल्का महेश को सोमवार की सुबह को एक गुमनाम आईडी से मेल आया। इस मेल में कलबुर्गी एयरपोर्ट पर बम होने की जानकारी दी गई।  पुलिस आयुक्त ने कहा, "ईमेल के जरिए जैसे ही हमें एयरपोर्ट पर बम होने की धमकी मिली। बम निरोधक दस्ता को तुरंत भेजा गया। फ्लाइट के सभी यात्रियों को उतार दिया गया। सभी यात्रियों और एयरपोर्ट के स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। पूरे एयरपोर्ट की तलाशी ली गई।" कुछ घंटे बाद पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट पर बम होने की झूठी खबर दी गई थी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के डायरेक्टर चिल्का महेश ने कहा, "सुबह के 6:54 बजे हमें एक ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि टर्मिनल बिल्डिंग के बाथरूम में पांच बम रखा गया है। हमने तुरंत बम निरोधक दस्ता, राज्य पुलिस, केंद्रीय खुफिया ब्यूरो को इसकी सूचना दी। बिल्डिंग से हमने तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला।" उन्होंने आगे कहा, "जैसे ही बंगलूरू से फ्लाइट उतरी, उसे तुरंत आइसोलेशन में धकेल दिया गया। यात्रियों के सामान की भी जांच की गई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


अहमदाबाद हवाई अड्डे पर बम की सूचना अफवाह निकली
बताया गया है कि अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने परिसर की गहन तलाशी ली और उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह घटना अहमदाबाद हवाईअड्डे के अधिकारियों को 12 मई को इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हुई है, लेकिन तब भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला था।


हैदराबाद में भी मिली इसी तरह की धमकी
इस बीच, हैदराबाद स्थित बेगमपेट हवाई अड्डे को भी आज ई-मेल के जरिए बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने घंटों तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सूचना झूठी निकली। पुलिस के मुताबिक, मुख्य सुरक्षा अधिकारी को यह ई-मेल मिला था, जिसमें दावा किया गया था कि देश भर के कई हवाई अड्डों में पाइप बम रखे गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद धमकी भरे ईमेल को़ झूठी खबर घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed