{"_id":"60ae87b0ac55ad3cf819f14a","slug":"kailash-vijayvargiya-says-china-can-cause-problems-in-election-2024","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश विजयवर्गीय बोले: भारत में होने वाले 2024 के आम चुनाव में गड़बड़ी कर सकता है चीन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कैलाश विजयवर्गीय बोले: भारत में होने वाले 2024 के आम चुनाव में गड़बड़ी कर सकता है चीन
Wed, 26 May 2021 11:08 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 26 May 2021 11:08 PM IST
सार
भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के पीछे चीन की भूमिका का मुद्दा उठाकर विवादों में आए भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को फिर चीन पर आरोप लगाया।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
भारत में होने वाले 2024 के आम चुनाव में चीन की ओर से गड़बड़ी की आशंका पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, चीन सीधे कुछ नहीं करता है। ये चर्चाएं दुनियाभर में चल रही हैं। भाजपा महासचिव ने कहा, चीन किसी को आगे नहीं बढ़ने देता है।
विज्ञापन
इससे पहले मंगलवार को सामने आए एक वीडियो में विजयवर्गीय ने कथित तौर पर कहा था, 'अभी कोविड-19 की जो दूसरी लहर आई है, यह लहर आई है कि भेजी गई है, यह चर्चा का विषय है क्योंकि दुनियाभर में यदि किसी देश ने चीन को चुनौती दी, तो वह भारत ने दी... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी।'
विज्ञापन
भाजपा महासचिव ने कहा, 'हमें तो लगता है कि यह भारत को परेशान करने के लिए चीन का 'वायरल वार' है क्योंकि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर केवल भारत में ही आई है। बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान और अफगानिस्तान सरीखे भारत से लगे देशों में इसकी दूसरी लहर नहीं आई।'
विज्ञापन
वहीं, विजयवर्गीय के चीन संबंधी बयान को लेकर उन पर निशाना साधते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा, 'क्या विजयवर्गीय यह कहना चाहते हैं कि चीन ने भारत के खिलाफ जैविक युद्ध छेड़ दिया है? वह भाजपा में एक जिम्मेदार पद पर हैं और उन्हें अपने बयान का आशय स्पष्ट करना चाहिए।'
नीलाभ शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की लापरवाही की वजह से देश की जनता को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा, "विजयवर्गीय विचित्र नेता हैं और उन्होंने किसी बच्चे जैसी बात कर दी है।