फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kabaddi: BJP will reach out to rural youth through Namo Kabaddi

Kabaddi: नमो कबड्डी से ग्रामीण युवाओं को साधेगी भाजपा, 2024 से पहले सभी राज्यों में देखने को मिलेंगे मैच

Thu, 23 Nov 2023 08:30 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 23 Nov 2023 08:30 PM IST
सार

चुनावी राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम को छोड़कर सभी राज्यों के जिलों में नमो कबड्डी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्यों में यह प्रतियोगिता 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी...

विज्ञापन
Kabaddi: BJP will reach out to rural youth through Namo Kabaddi
कबड्डी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ग्रामीण युवाओं को साधने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। भाजपा ने देशभर में पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर कबड्डी मैचों की श्रृंखला शुरू करने का फैसला लिया है। चुनावी राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और मिजोरम को छोड़कर सभी राज्यों के जिलों में नमो कबड्डी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्यों में यह प्रतियोगिता 30 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया कार्यक्रम के कारण युवाओं में खेल-कूद के प्रति जागरूकता बढ़ी और इसका सकारात्मक परिणाम एशियन गेम्स 2023 में देखने को मिला, जहां भारत के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल जीत कर इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री के इसी विजन को आगे बढ़ाने के लिए किसान मोर्चा ने जिला स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन करने का कार्यक्रम बनाया है, ताकि ग्रामीण अंचल के युवाओं को भी इसका हिस्सा बनाया जा सके।

विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री शंभू कुमार बताते हैं कि देशभर में आयोजित हो रही कबड्डी प्रतियोगिताओं की निगरानी के लिए सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इसी तरह से जिला स्तर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष के नेतृत्व में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो जिले के भीतर सभी कबड्डी टीमों के पंजीकरण का काम देख रही हैं। जिलों में जीतने वाली टीमों का सम्मान समारोह संबंधित राज्य की राजधानी में किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर पहचान मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

शंभू कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार ग्रामीण खेलों में युवा प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कबड्डी जैसे आयोजन कराकर जहां ग्रामीण खेलों को मजबूत किया जा रहा है, वहीं इसके माध्यम से सामाजिक समरसता को भी प्रदर्शित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रही है और उन्हें अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर एक मंच प्रदान कर रही है। भाजपा के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय और राज्य पदाधिकारियों ने हाल ही में इस संबंध में एक बैठक की और 'नमो कबड्डी' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कई समितियों का गठन किया। प्रत्येक राज्य में विजेता टीमों को किसी केंद्रीय मंत्री या संबंधित राज्य के भाजपा अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed