फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   K'taka Congress men chant 'mantra' of unity after meeting party leader Rahul Gandhi

कर्नाटक: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेताओं ने किया एकता के मंत्र का जाप, सत्ता में लौटने का दावा 

Fri, 25 Feb 2022 05:48 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 25 Feb 2022 05:48 PM IST
सार

सिद्धारमैया के मुताबिक, राहुल गांधी ने राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने, चुनाव जीतने और सत्ता में वापसी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई था।

विज्ञापन
K'taka Congress men chant 'mantra' of unity after meeting party leader Rahul Gandhi
राहुल गांधी- सिद्धारमैया - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले बड़े नेताओं ने कांग्रेस में एकता के मंत्र का जाप किया। राहुल गांधी से मुलाकात के एक दिन बाद विधानसभा में नेता विपक्ष सिद्धारमैया और कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दिल्ली में एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस करते हुए दावा किया कि कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटेगी। सिद्धारमैया ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल बचा है, यहां कांग्रेस की वापसी के लिए अच्छा माहौल है क्योंकि जब से भाजपा ऑपरेशन लोटस के जरिए सत्ता में लौटी है उसने यहां कोई विकास कार्य नहीं कराए हैं। लोग इस सरकार को श्राप दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सिद्धारमैया का दावा, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने और चुनाव जीतने और सत्ता में वापस आने की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई था। राहुल गांधी को संदेश मिला है कि पार्टी में हर कोई राज्य में एक साथ काम कर रहा है और पार्टी सत्ता में वापस आएगी। हम सभी एक साथ काम कर रहे हैं, कोई मतभेद नहीं हैं। भाजपा यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि मतभेद हैं, यह सच नहीं है। चूंकि हम एक लोकतांत्रिक पार्टी हैं, इसलिए मतभेद हो सकते हैं, बस इतना ही। 
विज्ञापन


शिवकुमार बोले, जनता के बीच जाने का निर्देश 
शिवकुमार ने कहा कि लगभग 15 राज्य कांग्रेस नेताओं ने पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल की उपस्थिति में राहुल गांधी से मुलाकात की। हमने उन्हें कर्नाटक में सियासी माहौल और पार्टी के संगठनात्मक मामलों के बारे में जानकारी दी है। हमारे पास एक साल का समय है और हमें राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव, राज्य के लोगों के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए लोगों के सामने जाने के लिए कहा गया है। नेताओं को मैदान पर अधिक समय बिताने के लिए कहा गया है। पार्टी को सत्ता में वापस लाना हमारा कर्तव्य है और हमने साथ काम करने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि मेकेदातु परियोजना को लागू करने की कांग्रेस की पदयात्रा 27 फरवरी को रामनगर से शुरू होगी और 3 मार्च को बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज ग्राउंड में समाप्त होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि राज्य के कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की बैठक का उद्देश्य सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच राजनीतिक एकता की खबरों के बीच सामूहिक नेतृत्व का संदेश भेजना था क्योंकि दोनों की मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed