{"_id":"5d11cca38ebc3e1344498ad1","slug":"k-natarajan-will-become-second-chief-of-indian-coast-guard-rajendra-singh-is-retiring-on-30-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय तटरक्षक बल की कमान संभालेंगे के नटराजन, राजेंद्र सिंह की लेंगे जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारतीय तटरक्षक बल की कमान संभालेंगे के नटराजन, राजेंद्र सिंह की लेंगे जगह
Tue, 25 Jun 2019 12:56 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:56 PM IST
विज्ञापन
के नटराजन
- फोटो : ANI
कृष्णास्वामी नटराजन को मंगलवार को भारतीय तटरक्षक बल का मुखिया घोषित किया गया है। वह राजेंद्र सिंह की जगह लेंगे। सिंह 30 जून को रिटायर हो रहे हैं। वह इसके पहले मुखिया हैं। नटराजन तटरक्षक बल के दूसरे मुखिया के तौर पर 30 जून को ही पदभार ग्रहण करेंगे। वह 18 जनवरी, 1984 को सेना में शामिल हुए थे। उनके पास मद्रास विश्वविद्यालय से रक्षा और सामरिक अध्ययन में स्नातकोत्तर की उपाधि है।
विज्ञापन
K Natarajan appointed as the next chief of the Indian Coast Guard. He will be the Coast Guard officer to head the force after incumbent Rajendra Singh who is superannuating on June 30. pic.twitter.com/pzCvbIWzL0
— ANI (@ANI) June 25, 2019विज्ञापन
नटराजन ने तटरक्षक बल में जहाज और तट दोनों पर विभिन्न पदों पर काम किया है। फ्लैग ऑफिसर ने भारतीय चटरक्षक बल के विभिन्न जहाजों- एडवांस ऑफशोर पेट्रोल वैसल संग्राम, ऑफशोर पेट्रोल वैसल वीरा, फास्ट पेट्रोल वैसल कनकलता बरुआ और इनशोर पेट्रोल वैसल चांदबीबी को कमांड किया है।
विज्ञापन
उनकी तट पर महत्वपूर्ण तैनातियों में कमांडर कोस्ट गार्ड जिला नंबर 5 (तमिलनाडु) और कमांडिंग ऑफिसर आईसीजीएस मंडपम शामिल है। दिल्ली मुख्यालय में तैनाती के दौरान उनके प्रमुख कार्य प्रधान निदेशक (नीति और योजना), तटरक्षक सेवा चयन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रधान निदेशक (परियोजना), संयुक्त निदेशक (ऑपरेशंस), तटरक्षक सलाहकार (सीजीए) के महानिदेशक के तौर पर रहे हैं।
मई 14 से जुलाई 15 के बीच वह तटरक्षक क्षेत्र के कमांडर (अंडमान और निकोबार) रहे और 27 जुलाई, 2015 को उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र की कमान संभाली। उन्हें 12 अग्सत, 2016 को अतिरिक्त महानिदेशक बनाया गया। वर्तमान में वह तटरक्षक कमांडर (पश्चिमी सीबोर्ड) की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वह वेलिंगटन के डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के एलुमिनी (पूर्व छात्र) हैं।
उन्होंने यूएस कोस्ट गार्ड रिजर्व ट्रेनिंग सेंटर, यॉर्कटाउन, वर्जीनिया से खोज और बचाव के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा और बंदरगाह संचालन में विशेषज्ञता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक नटराजन 2011 में राष्ट्रपति तथागत पदक (विशिष्ट सेवा) और 1996 में टाट्रास्क पदक (मेधावी) के प्राप्तकर्ता हैं। उनकी पत्नी का नाम जयंति नटराजन हैं और जोड़े के दो बच्चे हैं।