फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   jyotiraditya scindia target rahul gandhi congress said they have left with no ideology on defamation case

Jyotiraditya Scindia: 'राहुल गांधी ने अपनी लड़ाई को लोकतंत्र की लड़ाई बनाया', सिंधिया का जोरदार हमला

Wed, 05 Apr 2023 11:26 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 05 Apr 2023 11:26 AM IST
सार

सिंधिया ने कहा कि 'देश में एक माहौल बनाया जा रहा है...शहर-शहर में ट्रेनें रोकी गईं और आमजन को परेशान किया गया। क्या यह गांधीवाद का सिद्धांत है?'

विज्ञापन
jyotiraditya scindia target rahul gandhi congress said they have left with no ideology on defamation case
केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस को घेरते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने अपनी व्यक्तिगत लड़ाई को, लोकतंत्र की लड़ाई बना दिया है। वह राजनीतिक रूप से खुद को प्रासंगिक रखने के लिए जो संभव हो, वो कर रहे हैं। इसकी जितनी आलोचना की जाए कम है। बता दें कि मानहानि मामले में राहुल गांधी को सूरत की अदालत ने दो साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद उनकी संसद सदस्यता चली गई है। इसे लेकर विपक्ष सरकार पर आरोप लगा रहा है। वहीं सरकार का कहना है कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है। 

विज्ञापन


'अदालत पर दबाव बनाने की कोशिश'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुर्भाग्य से नए निचले स्तर पर गिर गई है। देश में एक माहौल बनाया जा रहा है...शहर-शहर में ट्रेनें रोकी गईं और आमजन को परेशान किया गया। क्या यह गांधीवाद का सिद्धांत है? एक व्यक्ति विशेष के लिए ऐसा क्यों हो रहा है? कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी को विशेष सत्कार दिया जा रहा है। जमानत के लिए जब गए तो नेताओं की पूरी फौज ले गए। यह अदालत पर दबाव बनाने का प्रयास नहीं है तो क्या है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: राहुल से 16 साल की दोस्ती पर बोले सिंधिया, मेरी न किसी से दोस्ती और न दुश्मनी
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं'
सिंधिया ने कहा कि इस पार्टी ने पिछड़ों का अपमान किया है और सुरक्षाबलों से उनकी बहादुरी के सबूत मांगे। यह पहली बार नहीं है कि किसी संसदीय सदस्य को अयोग्य ठहराया गया है लेकिन राहुल गांधी मामले में जो अभूतपूर्व हंगामा किया जा रहा है, यह शर्मनाक है। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की कोई विचारधारा नहीं है। इनकी केवल एक विचारधारा बची है और वो है देशद्रोही की विचारधारा...देश के विरुद्ध काम करने की विचारधारा। कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ लोग फर्स्ट क्लास नागरिक हैं और हम और आप थर्ड क्लास नागरिक। 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 'राहुल गांधी ने हैरान करने वाला बयान दिया है। वह कह रहे हैं कि मैं गांधी हूं और गांधी माफी नहीं मांगते! उनका यह बयान सबकुछ बताने के लिए काफी है और यह शर्मनाक है।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed