{"_id":"5b1d08694f1c1ba86e8b7552","slug":"jyotiraditya-scindia-said-congress-door-open-for-coalition-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मध्यप्रदेश में गठबंधन के लिए दरवाजे खुले, सीटों का बंटवारा नहीं बनेगा बाधा'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'मध्यप्रदेश में गठबंधन के लिए दरवाजे खुले, सीटों का बंटवारा नहीं बनेगा बाधा'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jun 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में गठजोड़ के लिए उनकी पार्टी के ‘दरवाजे खुले’ हैं और समान विचारों वाले दलों के साथ आने में सीटों का बंटवारा ‘गतिरोध’ नहीं बनेगा। उनका यह बयान राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस-बसपा के बीच हो रही बातचीत के समय आया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की प्रचार समिति के प्रभारी सिंधिया ने इस बात पर भी जोर दिया कि लंबे समय बाद राज्य में शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ सभी दलों के नेता ‘एकजुट होकर’ काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
गुना से सांसद ने कहा कि समान विचार वाले दलों को साथ मिलकर काम करना चाहिए। उन्होंने हालांकि स्पष्ट किया कि समान विचार वाले दल मूल्यों और दृष्टि के मौलिक सिद्धांतों पर आधारित होने चाहिए जो स्वतंत्र, धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील भारत के लिए हों।
विज्ञापन