फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   justice karnan chest pain in kolkata presidency jail sc

जेल पहुंचते ही जस्टिस कर्णन की हुई तबीयत खराब, पहुंचे अस्पताल

Thu, 22 Jun 2017 09:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Thu, 22 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
justice karnan chest pain in kolkata presidency jail sc
justice karnan

अवमानना मामले में सजा पा रहे कलकत्ता हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस सीएस कर्णन की जेल में तबीयत खराब होने की खबर आई है। गौरतलब है कि उन्होंने छाती में दर्द होने की शिकायत की है। उनको इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया। बुधवार को उन्हें कोयंबतूर से कोलकाता लाया गया जहां उन्हें प्रेसीडेंसी जेल में रखा गया है।

विज्ञापन

  
तमिलनाडु के कोयंबतूर स्थित एक रिजार्ट से गिरफ्तारी के बाद उन्हें बुधवार को एअर इंडिया के विमान से कोलकाता लाया गया। जेल पहुंचते ही जस्टिस कर्णन ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कही। वहीं , पुलिस प्रशासन उन्हें अस्पताल ले गया जहां इलाज के बाद रात 10 बजे वापस जेल के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जस्टिस कर्णन को गौतम कुंदू के बगल वाला बेड दिया गया था। बता दें कि कुंदू रोज वैली फंड्स घोटाले का आरोपी है। वहीं, जेल प्रशासन ने जस्टिस कर्णन की सुरक्षा के लिए विशेष वार्डर को रखा और इसके साथ ही दो और वार्डरों को भी ड्यूटी पर रखा गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस कर्णन की हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें विशेष डाइट लेने की सलाह दी है जिसमें मीट, फल, मछली, ब्रैड, मख्कन, अण्डे शामिल हैं। वहीं, जेल अस्पताल में जस्टिस कर्णन के लिए अलग से खाने की सुविधा की गई। 

जस्टिस कर्णन ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 20 जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने एक शिकायत भी की थी। उन्होंने सीबीआई को इस शिकायत की जांच करने का आदेश दिया था। इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने इसे अदालत की अवमानना बताया था।


इसके बाद सात जजों की पीठ ने जस्टिस कर्णन के खिलाफ अवमानना से जुड़ी कार्रवाई शुरू की। सुप्रीम कोर्ट ने दो बार जस्टिस कर्णन को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। फिर सुप्रीम कोर्ट ने 10 मार्च को उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया। नौ मई को सुप्रीम कोर्ट ने कर्णन को अवमानना का दोषी ठहराते हुए 6 महीने जेल की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में उनको जमानत देने की एक याचिका रद्द कर दी। चेन्नई से उनके साथ राज्य पुलिस की एक छह सदस्यीय टीम भी यहां लौटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed