फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Junior doctors continue sit-in near Kolkata Police HQs demand CP resignation RG Kar case

Kolkata: पुलिस आयुक्त के इस्तीफे को लेकर जूनियर डॉक्टर सड़कों पर डटे, पूरी रात खुले आसमान के नीचे बिताई

Tue, 03 Sep 2024 10:11 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 03 Sep 2024 10:11 AM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता सीपी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम हुए हैं। गोयल को अपनी जिम्मेदारी को मानते हुए, तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। 

विज्ञापन
Junior doctors continue sit-in near Kolkata Police HQs demand CP resignation RG Kar case
जूनियर डॉक्टर न्याय की मांग करते हुए। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के बाद जारी हड़ताल का आज 24 वां दिन है। जूनियर डॉक्टर सीपी विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टर ने सोमवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार तक रैली निकाली। वहीं, आज सुबह यह लोग पास के बीबी गांगुली स्ट्रीट पर डटे रहे। बताया जा रहा कि मार्च को आगे बढ़ने से 12 घंटे से अधिक समय तक रोके रखा गया।

विज्ञापन


गौरतलब है, जूनियर डॉक्टरों ने 14 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुई तोड़फोड़ को रोकने में पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं।


हाथ में गुलाब के फूल और रीढ़ की हड्डी
जूनियर डॉक्टरों ने सोमवार को ‘लाल बाजार अभियान’ की घोषणा की थी। इसमें वे लंबे समय से चल रहे डॉक्टर की हत्या को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं। घटना के 23 दिन बाद भी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है। इसी को लेकर आम जनता, डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन



सड़क पर बिताई पूरी रात
कोलकाता पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी टुकड़ी बैरिकेड के दूसरी तरफ पहरा दे रही थी, जिसमें रेलिंग एक साथ जंजीर से बंधी हुई थी और पैडलॉक से बंद थी।  इन लोगों ने सोमवार रात लालबाजार से करीब आधा किलोमीटर दूर बीबी गांगुली स्ट्रीट पर बिताई। डॉक्टर हाथों में गुलाब का फूल लिए हुए थे। उनका कहना था कि रैली शांतिपूर्ण है। इसलिए हम गुलाब का फूल लेकर चल रहे हैं। साथ में उनके हाथों में रीढ़ की हड्डी भी थी। जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि कुछ लोगों की रीढ़ की हड्डी पूरी तरह से झुक गई है। उनको इसे बचाए रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन



हमें नहीं पता था कि पुलिस इतनी डरी...
प्रदर्शन कर रहे एक डॉक्टर ने कहा, यह हमारी योजना में नहीं था। हमें नहीं पता था कि कोलकाता पुलिस इतनी डरी हुई है कि वे हमें रोकने के लिए यह नौ फीट ऊंचा बैरिकेड लगाएंगे। हमारा आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक हमें लालबाजार पहुंचकर सीपी से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती। हम तब तक यहां बैठे रहेंगे।'



विनीत गोयल लज्जा करो, गद्दी छोड़ो
जूनियर डॉक्टर रैली में कोलकाता के सीपी विनीत गोयल का कट आउट लिए हुए थे। उनकी मांग है कि कोलकाता के सीपी तुरंत इस्तीफा दें। डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता सीपी अपनी जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह से नाकाम हुए हैं। गोयल को अपनी जिम्मेदारी को मानते हुए, तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। रैली में नारे लगाए जा रहे हैं, विनीत गोयल तुम लज्जा करो, गद्दी छोड़ो। रैली में शामिल डॉक्टरों ने कहा, अगर विनीत गोयल की रीढ़ की हड्डी है तो वे इस्तीफा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed