फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   July 2023 is set to be the hottest month on record, scientists say

Hottest Month: चार साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ेगी इस साल की जुलाई, बनेगा सबसे गर्म महीना; वैज्ञानिकों का दावा

Fri, 28 Jul 2023 02:12 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 28 Jul 2023 02:12 PM IST
सार

कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा और विश्व मौसम विज्ञान संगठन का कहना है कि बढ़ता तापमान कनाडा और ग्रीस सहित कई देशों के जंगलों में लगी आग का नतीजा है।

विज्ञापन
July 2023 is set to be the hottest month on record, scientists say
इस साल जुलाई माह सबसे गर्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जलवायु परिवर्तन की वजह से दुनियाभर में मौसम की मार लोग झेल रहे हैं। कहीं बाढ़, तो कहीं सूखा, कहीं सर्दी तो कहीं तेज गर्मी से लोग परेशान हैं। इस बीच, चार साल बाद तेज गर्मी से एक रिकॉर्ड टूटने वाला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस साल का जुलाई सबसे गर्म महीना होगा। अगर जुलाई के सिर्फ शुरुआती तीन सप्ताहों की बात करें तो औसत तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। 

विज्ञापन


इस पर पड़ा सबसे अधिक असर
कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (सी3एस) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) का कहना है कि बढ़ता तापमान कनाडा और ग्रीस सहित कई देशों के जंगलों में लगी आग का नतीजा है। इसका लोगों के स्वास्थ्य, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन


बदलती जलवायु बन रही खतरा
डब्ल्यूएमओ के महासचिव पेटेरी तालस ने कहा कि इस साल जुलाई में जिस भयंकर गर्मी से लोग प्रभावित हुए वह बदलती जलवायु की कड़वी सच्चाई है। उन्होंने कहा कि आज के समय में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक जरूरी है। जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कार्रवाई करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार साल पहले का टूटेगा रिकॉर्ड
मौसम विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि जुलाई 2023 चार साल यानी 2019 का रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। जुलाई 2023 के पहले 23 दिनों में वैश्विक औसत सतही हवा का तापमान 16.95 डिग्री सेल्सियस था। 2019 से तुलना करने पर पता चला कि इस साल जुलाई ने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें, वर्ष 2019 में पूरे जुलाई का अधिकतम तापमान 16.63 डिग्री सेल्सियस था, जो वर्तमान में रिकॉर्ड पर सबसे गर्म महीना है।

 
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह निश्चित है कि इस साल पूरे जुलाई क महीने का औसत तापमान 2019 से कही अधिक होगा। इससे यह रिकॉर्ड पर सबसे गर्म जुलाई और सबसे गर्म महीना बन जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed