फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JPSC exam case appeal against order of Jharkhand High Court dismissed in Supreme Court

जेपीएससी परीक्षा मामला: सुप्रीम कोर्ट में झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ अपील खारिज

Tue, 14 Jan 2020 08:22 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jan 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
JPSC exam case appeal against order of Jharkhand High Court dismissed in Supreme Court
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड लोक सेवा आयोग को संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2016 के नतीजों में बदलाव करने का आदेश दिया था। जिसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति इन्दु मल्होत्रा और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि हाईकोर्ट के फैसले में हस्तक्षेप करने के लिए कोई आधार नहीं है, इसलिये विशेष अनुमति याचिका खारिज की जाती है।
विज्ञापन


अधिवक्ता शुभाशीष रसिक सोरेन इस मामले में हस्तक्षेप करने वाले एक व्यक्ति की ओर से पेश हुए। हाईकोर्ट के 21 अक्टूबर, 2019 के आदेश के खिलाफ दीपक कुमार और अन्य की अपील पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रही थी। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार का 12 फरवरी, 2018 का प्रस्ताव और झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा छह अगस्त, 2018 को 34,634 उम्मीदवारों को सफल घोषित करने संबंधी परिवर्तित परिणाम निरस्त कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग ने विभिन्न सिविल सेवाओं में सभी 326 पदों पर भर्ती के लिये संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के लिये एक विज्ञापन जारी किया था। विज्ञापन में कहा गया था कि इन पदों की संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है। विज्ञापन में यह भी कहा गया था कि प्रारंभिक परीक्षा के आधार पर विभिन्न श्रेणियों की रिक्तियों के लिये करीब 15 गुणा उम्मीदवारों का मुख्य परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा।



इन पदों के लिये 18 दिसंबर, 2016 को प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था और इसके परिणाम 23 फरवरी, 2017 को प्रकाशित हुए थे जिसमें 5,138 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed