फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   JP Nadda launches 'Sankalp Patra Sujhav Abhiyan' and flags-off Viksit Bharat Modi ki Guarantee Rath

BJP: जेपी नड्डा ने संकल्प पत्र सुझाव अभियान की शुरुआत की, 'विकसित भारत, मोदी की गारंटी' रथ को दिखाई हरी झंडी

Mon, 26 Feb 2024 03:15 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 26 Feb 2024 03:15 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व मित्र भारत के सपने जो 2014 में अकल्पनीय थे, आज वो मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहे हैं और अब भारत इस अमृतकाल में विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है।

 

विज्ञापन
JP Nadda launches 'Sankalp Patra Sujhav Abhiyan' and flags-off Viksit Bharat Modi ki Guarantee Rath
JP NADDA - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत में इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही हैं। इस बीच, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को 'संकल्प पत्र सुझाव अभियान' की शुरुआत की। इसके साथ ही 'विकसित भारत, मोदी की गारंटी' रथ को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भाजपा संकल्प समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि आज 'विकसित भारत - मोदी की गारंटी' विषय को लेकर पूरे देश में वीडियो वैन के माध्यम से 2024 के चुनाव में अगले पांच वर्ष के लिए जो लक्ष्य रखना है उसके लिए जनता-जनार्दन के आशीर्वाद और सुझाव लेने का हम सबने निर्णय किया है।
विज्ञापन

 


विकसित भारत की ओर लंबी छलांग
उन्होंने कहा कि विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व मित्र भारत के सपने जो 2014 में अकल्पनीय थे, आज वो मोदी जी के नेतृत्व में साकार हो रहे हैं और अब भारत इस अमृतकाल में विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है।

15 मार्च तक होगा पूरा कार्य
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने तय किया है कि देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा किए गए कार्यों और आत्मनिर्भर भारत के लिए इस अमृतकाल में हो रहे कार्यों से संबंधित सभी बातों को भारत की जनता के सामने रखेंगे। इसी के साथ हमारे संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगने का कार्य भी हम सब 15 मार्च तक पूरा करेंगे।
 

एक करोड़ से ज्यादा सुझाव पत्र मिलेंगे
उन्होंने कहा कि ये वीडियो वैन सारे देश में जाएंगी और लगभग 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव पत्र हमारे पास 15 मार्च तक पहुंचेंगे और उनका समावेश करके हमारा संकल्प पत्र बनेगा। जो 2024 में विकास के लिए एक लंबी छलांग लगाने के लिए होगा। देश के लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से हम लगभग 250 स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद करेंगे और उनके सुझावों का भी हम अपने साथ समावेश करेंगे। इसके साथ साथ हम एक विशेष मिस्ड कॉल नंबर के माध्यम से प्रयास करेंगे कि आप अपने सुझाव हम तक पहुंचाएं।

नमो एप में भी अलग सेक्शन
जेपी नड्डा ने कहा, इसके अतिरिक्त नमो एप में भी इसके लिए एक अलग सेक्शन है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी भी इन वीडियो वैन के माध्यम से दी जाएगी। हर तरीके से जनता जनार्दन की आकांक्षाए हम तक पहुंचे और मोदी जी के नेतृत्व 2024 से अगले 5 वर्षों में उन्हें हम पूरा करेंगे और अमृतकाल में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की तरफ लंबी छलांग लगाने की ओर हम अग्रसर होंगे, ये हमारा संकल्प है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed