{"_id":"601a913eac0e4a4eb8777f74","slug":"jp-nadda-kerala-visit-bjp-president-nadda-slams-ldf-udf-says-both-are-two-sides-of-the-same-coin","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में बोले नड्डा- एलडीएफ और यूडीएफ दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में बोले नड्डा- एलडीएफ और यूडीएफ दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू
Wed, 03 Feb 2021 05:34 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 03 Feb 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपनी दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार को केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम पहुंचे। उन्होंने यहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात किया और राज्य में पार्टी की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए एलडीएफ और यूडीएफ पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा कि दोनों पार्टियां भ्रष्ट हैं और अपनी विश्वसनीयता खो दीं हैं। इनके पास केरल के लिए कोई विजन नहीं है और दोनों केवल सत्ता के भूखे हैं। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस और वाम दल पर भी हमला बोला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियां यहां एक दूसरे के खिलाफ लड़ रही हैं और बंगाल में दोनों साथ हैं। इनपर केरल की जनता भरोसा कैसे करेगी। इस तरह के छलावा से साफ पता चलता है कि ये लोग जनता की भलाई के लिए नहीं आए हैं बल्कि सत्ता के लिए दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं उन्होंने इस दौरान केरल सोना तस्करी केस को लेकर सीएम विजयन पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के करीबी के इस केस में जेल जाने से साफ पता चलता है कि यह काम ऊंचे स्तर पर हो रहा था। वहीं उन्होंने कोरोना मैनेजमेंट को लेकर भी राज्य सरकार पर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि भाजपा केरल के लोगों से समर्थन हासिल करने जा रही है। जहां तक आगामी विधानसभा चुनाव का सवाल है, लोगों को वर्तमान सरकार से घृणा है। यह भ्रष्टाचार से भरी सरकार है, जिसने सभी केरल के निवासियों को शर्मिंदा किया है।
नड्डा ने कहा कि राज्य में नियमों को ताक पर रखकर बहाली प्रक्रिया की जा रही है। तीन लाख लोगों की बहाली पिछले दरवाजे से हो रही है जो कि एक बड़ा भ्रष्टाचार है। नड्डा ने मीडिया द्वारा राहुल गांधी के बारे में सवाल पूछे जाने पर कहा कि क्या राहुल को गंभीरता से लेना जरूरी है? उनके दृष्टिकोण के बारे में भारतीय राजनीति में हर कोई जानता है। प्रतिक्रिया व्यक्त करने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने किसानों के सवाल पर कहा कि हम हमेशा से तैयार हैं जब वे चाहें आकर बात कर सकते हैं, हमें कोई परेशानी नहीं है। हालांकि उन्होंने 26 जनवरी की घटना को गलत बताया और पुलिस की सहनशीलता का मिसाल दिया। उन्होंने कहा कि देश पीएम मोदी के हाथ में सुरक्षित है और आम आदमी यह बात बखूबी जानता है।