{"_id":"5ef0668db1de2b4c2678623e","slug":"jp-nadda-gave-reply-to-manmohan-singh-on-his-advice-to-pm-modi-over-china-says-stop-insulting-forces","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा का पलटवार- पूर्व पीएम मनमोहन उसी पार्टी से हैं, जिसने हजारों किमी. जमीन चीन को सौंपी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नड्डा का पलटवार- पूर्व पीएम मनमोहन उसी पार्टी से हैं, जिसने हजारों किमी. जमीन चीन को सौंपी
Mon, 22 Jun 2020 04:00 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 22 Jun 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
जेपी नड्डा (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को भारत-चीन विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दी थी। अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनपर पलटवार किया है। उन्होंने मनमोहन सिंह को सेना का अपमान न करने की सलाह दी।
विज्ञापन
नड्डा ने कहा- वे निश्चित रूप से कई विषयों पर अपने ज्ञान को साझा कर सकते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय की जिम्मेदारियां उनमें से एक नहीं है। साथ ही कहा कि मनमोहन उसी पार्टी से हैं, जिसने हजारों किलोमीटर जमीन चीन को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, ‘डॉक्टर मनमोहन सिंह उसी पार्टी से संबंध रखते हैं, जिसने भारतीय क्षेत्र के 43,000 किलोमीटर से अधिक हिस्से का चीनी लोगों के सामने समर्पण कर दिया। यूपीए के वर्षों के दौरान रणनीतिक और क्षेत्रीय समर्पण को बिना किसी लड़ाई के खारिज कर दिया गया।’
यह भी पढ़ें-मनमोहन बोले- पीएम को अपने बयानों से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को नहीं देनी चाहिए ताकत
उन्होंने कहा, ‘डॉ. सिंह चीनी डिजाइनों के बारे में चिंतित थे, जब प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने भारत की सैकड़ों वर्ग किलोमीटर भूमि को चीन को सौंप दिया था। उन्होंने 2010 से 2013 के बीच चीन द्वारा की गई 600 से ज्यादा घुसपैठ की अध्यक्षता की।’
One only wishes that Dr. Singh was as worried about Chinese designs when, as PM, he abjectly surrendered hundreds of square kilometres of India’s land to China. He presided over 600 incursions made by China between 2010 to 2013!
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) June 22, 2020
नड्डा ने कहा, 'यूपीए ने अपने कार्यकाल के दौरान व्यवस्थित संस्थागत क्षरण किया जिसमें सशस्त्र बलों का अनादर शामिल है। एनडीए ने इसे पलट दिया है।’
अंत में जेपी नड्डा ने कहा, ‘प्रिय डॉ. सिंह और कांग्रेस पार्टी कृपया हमारी सेनाओं का बार-बार अपमान करना और उनकी वीरता पर सवाल उठाना बंद करें। आपने ऐसा एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी किया था। कृपया राष्ट्रीय एकता के सही अर्थ को समझें, विशेषकर ऐसे समय में। इसमें सुधार लाने में अब भी देरी नहीं हुई है।’